{"_id":"69ca62fc26aff6f68a0ca3ff","slug":"bambar-thakur-staged-a-sit-in-at-the-assembly-complex-demanding-jamwal-s-arrest-watch-video-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: बंबर का विधानसभा परिसर में धरना, जम्वाल को गिरफ्तार करने की मांग, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: बंबर का विधानसभा परिसर में धरना, जम्वाल को गिरफ्तार करने की मांग, देखें वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार
बंबर ने मुख्यमंत्री सुक्खू को ज्ञापन सौंपते हुए कई गंभीर मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि जम्वाल से जुड़े प्रकरणों में अब तक पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की है, जबकि विभिन्न घटनाओं में उनका नाम सामने आया है।
बिलासपुर से पूर्व विधायक बंबर ठाकुर धरने पर बैठे।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बिलासपुर से पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने सोमवार को विधानसभा परिसर में धरना देकर भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। बंबर ने मुख्यमंत्री सुक्खू को ज्ञापन सौंपते हुए कई गंभीर मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि जम्वाल से जुड़े प्रकरणों में अब तक पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की है, जबकि विभिन्न घटनाओं में उनका नाम सामने आया है। कहा कि कथित अवैध गतिविधियों और राजनीतिक दबाव के मामलों में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
Trending Videos
यह भी आरोप लगाया कि बिलासपुर क्षेत्र में अवैध माइनिंग और जमीन से जुड़े मामलों में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां हो रही हैं, जिनकी जांच आवश्यक है। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में हो रहे कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने की मांग भी उठाई। इसके अलावा अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। बंबर ने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते उन्होंने सरकार से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। सरकार में उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों की भूमिका पर भी बंबर ने सवाल उठाए हैं और आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन