फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women will receive training in tailoring and making jute products.

Shimla News: महिलाओं को मिलेगा सिलाई और जूट उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण

Mon, 13 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women will receive training in tailoring and making jute products.
बनूटी और मशोबरा में शुरू होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम, साबुन बनाने की भी दी जाएगी ट्रेनिंग
विज्ञापन

135 ग्रामीण महिलाओं को सिखाया जाएगा हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के धामी, नेहरा, बनूटी और मशोबरा क्षेत्रों की 135 ग्रामीण महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई और जूट उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
मशोबरा में आज से 35 सीटों के लिए पंजीकरण शुरू होगा। बनूटी में 20 जुलाई से पाइन नीडल (चीड़ की पत्तियों) उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। इसके तहत महिलाओं को विभिन्न प्रकार की सिलाई, पाइन नीडल उत्पाद और साबुन बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हेल्पिंग हैंड वेलफेयर एंड एजुकेशन संस्था कुल 100 महिलाओं को प्रशिक्षित करेगी। संस्था के संस्थापक कपिल कुमार ने बताया कि पहले चरण में बनूटी में 35 महिलाओं को पाइन नीडल उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं मशोबरा में यूको आरसेटी संस्था की ओर से प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं को जूट उत्पाद बनाने का हुनर सिखाया जाएगा।
विज्ञापन


यूको आरसेटी संस्था के समन्वयक प्रवीण शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह 9:00 बजे से प्रशिक्षण के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरू किया जा रहा है। प्रशिक्षक महिलाओं को मैट, विभिन्न प्रकार के बैग जैसे शॉपिंग बैग, हैंडबैग और ट्रैवल बैग बनाना सिखाएंगी। इसके अतिरिक्त, शेविंग किट, कॉइन किट, लंच किट, सजावटी सामान, फाइल फोल्डर और घरेलू उपयोग की वस्तुएं बनाना भी सिखाया जाएगा। यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article