{"_id":"6a6f4bf66f529011c60d4319","slug":"won-in-competition-shimla-news-c-19-sml1002-763477-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भारत को जानो लिखित परीक्षा में अनन्या, अंशिका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भारत को जानो लिखित परीक्षा में अनन्या, अंशिका प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 30 स्कूलों के 700 छात्रों ने दी परीक्षा, भारत विकास परिषद ने किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भारत विकास परिषद की शिमला शाखा ने रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर हिमरश्मि परिसर विकासनगर में भारत को जानो लिखित परीक्षा-2026 का आयोजन किया। प्रतियोगिता में शिमला के 30 विद्यालयों के 700 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शाखा अध्यक्ष ललित चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर दो श्रेणियों में आयोजित की गई। लिखित परीक्षा के आधार पर दोनों वर्गों में छह-छह विद्यालयों की टीमों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब चयनित टीमें 20 सितंबर को गेयटी थियेटर में होने वाली शाखा स्तरीय मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इसी दिन हिंदी एवं संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की अनन्या शर्मा और अंशिका कौशल ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल, न्यू शिमला की सृष्टि सरीन और अकुल चंदेल ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खलग के कार्तिक वर्मा और कुशागर ने तृतीय, एचपीयू मॉडल स्कूल समरहिल की रंजना और एंजेल ने चौथा, डीएवी एमएएस टुटू की जाह्नवी शर्मा और धैर्य शर्मा ने पांचवां तथा एसवीएम हिमरश्मि के मिथिलेश कुमार और सूरज ठाकुर ने छठा स्थान हासिल किया।
जूनियर वर्ग में सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के श्रियांश सहगल और स्मायशा कश्यप प्रथम स्थान पर रहे। वहीं एसवीएम परेची की वैष्णवी मूका और अनमोल ठाकुर ने द्वितीय, लॉरेट पब्लिक स्कूल की अनन्या सिंह और वैभव सिंह ने तृतीय, दयानंद पब्लिक स्कूल के आरित चौहान और प्रांजीत शर्मा ने चौथा, डीएवी लक्कड़ बाजार की आदन्या मेहता और कुश चौहान ने पांचवां और डीएवी एमएएस टुटू के अनिरुद्ध और कृतिका ने छठा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में टाॅप छह स्थान हासिल करने वाली टीमें ही शाखा स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।