सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Yellow alert for rain, storms, and hailstorms in five districts today

Weather Forecast: पांच जिलों में आज भी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट, 19 जून तक खराब रहेगा मौसम

अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
सार

19 जून तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कई स्थानों पर अंधड़ चलने का भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Yellow alert for rain, storms, and hailstorms in five districts today
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 14 जून को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए रविवार को भी यलो अलर्ट जारी हुआ है। 19 जून तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।



कई स्थानों पर अंधड़ चलने का भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले चार-पांच दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर में हल्की बर्फबारी और बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को भी मौसम खराब बना रहा। रोहतांग और धौलाधार में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। राजधानी शिमला सहित धर्मशाला व अन्य भागों में बारिश हुई। अधिकतम तापमान में दूसरे दिन भी आठ डिग्री तक गिरावट आई है। ऊना को छोड़कर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री से कम रहा।
विज्ञापन


चंबा जिले में शनिवार को पूरा दिन हल्की बारिश दर्ज की गई। भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। इससे मौसम सुहावना हो गया। कुल्लू में जौ, गेहूं, मटर और लहसुन की फसल निकालने का काम प्रभावित हुआ है। सिरमौर जिले में शुक्रवार रात को हुई ओलावृष्टि और तेज अंधड़ ने नकदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। टमाटर और शिमला मिर्च की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। पच्छाद क्षेत्र के कई गांवों में बारिश के साथ तेज तूफान और ओलावृष्टि हुई।

तेज हवाओं और ओलों के कारण खेतों में खड़ी फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं। शनिवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुंदरनगर में 19.4 और भुंतर में 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कल्पा में 7.4 और केलांग में 6.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। धर्मशाला में 16.7 और ऊना में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंडी में 20.2 और बिलासपुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पांवटा साहिब में 24.0 डिग्री सेल्सियस सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

क्षेत्र और अधिकतम तापमान

  • ऊना 33.6
  • नाहन 29.5
  • मंडी 25.7
  • सुंदरनगर 25.6
  • सोलन 25.0
  • कांगड़ा 22.9
  • चंबा 22.5
  • शिमला 22.0
  • मनाली 16.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed