Holi 2019 : होली की सात बड़ी गलतियां जो डाल देती हैं रंग में भंग
1.
रंग और उमंग से जुड़े होली महापर्व पर अक्सर लोग जोश में होश खो देते है। होली के दिन कई लोग भांग, शराब आदि का नशा करते हैं, जिसके कारण न सिर्फ वे खुद बल्कि पूरा परिवार परेशानियों में घिर जाता है। रंग में भंग न पड़ने पाए इसलिए होली के दिन किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें।
2.
कुछ लोगों के लिए पर्व की छुट्टी सोने के लिए लकी ड्रा के समान होती है और लोग उस दिन देर तक साोते हैं या फिर कुछ लोग शाम के समय सोते हैं। होली का पर्व साधना का पर्व है। इस शुभ दिन क्या सुबह और क्या शाम को न सोएं। होली के दिन सिर्फ बीमार, वृद्ध और गर्भवती स्त्री को ही सोने की इजाजत है।
3.
होली के दिन सभी एक रंग में रंग जाते हैं और बड़े-छोटे का भेदभाव मिट जाता है। ऐसे में इस दिन किसी का तिरस्कार करने से बचना चाहिए। होली के दिन बुजुर्गों का विशेष तौर पर सम्मान करें और इस बात का पूरा ख्याल रखें कि उन्हें आपकी किसी बात से दुख न पहुंचे।
4.
होली के दिन घर में किसी भी मनमुटाव न रखें और न ही किसी से झगड़ा करें। इस दिन किसी भी प्रकार की तू-तू, मैं-मैं करने से बचें और परिजनों, मित्रों के साथ पर्व का पूरा आनंद लें। होली के दिन किसी पर भूलकर भी क्रोध न करें। ध्यान रहे कि जिसके घर में लोग बात-बात में क्रोध करते हैं और जिनके यहां हर समय कलह होती रहती है, उनके घर पर लक्ष्मी नहीं आती है।