फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sawan 2026 Offer These Things On Shivling for Lord Shiva's Blessings

Sawan 2026: सावन माह के ये उपाय दिलाते हैं अशुभ ग्रहों के प्रभावों से छुटकारा और मिलती है महादेव की कृपा

Sat, 11 Jul 2026 04:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 11 Jul 2026 04:16 PM IST
सार

सावन माह भोलेनाथ की पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है। सावन में कुछ उपाय करने से ग्रह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं और महादेव की कृपा मिलती है। 

विज्ञापन
Sawan 2026 Offer These Things On Shivling for Lord Shiva's Blessings
सावन में ये उपाय करना शुभफलदायी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल्द ही सावन का महीना शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं और हर तरह की मनोकामनाओं को पूरी करते हैं। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता हैं क्योंकि ऐसी मान्यता हैं सावन के महीने में भगवान शिव ने माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार्य किया था। इस कारण से सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक, पूजा, जाप, मंत्र साधना, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र और शिव चालीसा का पाठ करने का विशेष महत्व होता है। सावन के महीने में कुछ उपाय को बहुत ही कारगर माना गया है। 
विज्ञापन


कुंडली में शनि, राहु-केतु के अुशभ प्रभाव से मुक्ति पाने के उपाय
कई लोगों की कुंडली में शनि, राहु और केतु के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर सावन के महीने में अगर कुछ उपाय किए जाते हैं तो इनके अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिलता है। सावन के महीने में शिव साधना से जुड़े कुछ उपाय बहुत ही कारगर साबित होते हैं। 
विज्ञापन


रुद्राभिषेक 
सावन के महीने में अगर पूरे भक्ति और श्रद्धा भाव से हर दिन एक लोटा जल शिवलिंग पर अर्पित किया जाता है तो सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा सावन के महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना बहुत ही शुभ और कल्याणकारी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और जीवन में चली आ रही परेशानियों का अंत हो जाता है। जिन जातकों की कुंडली में अगर शनि, राहु या केतु से जुड़ा कोई दोष होता है तो रुद्राभिषेक करने से परेशानियों में कमी आने लगती है। इस उपाय से नौकरी-कारोबार और सेहत से जुड़ी दिक्कतों में भी कमी आने लगती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दान 
सावन के महीने में शिवलिंग पर दूध अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा अगर इस माह जरूरमंदों को दूध का दान किया जाता है तो इसे भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के बाद किसी गरीब या जरूतमंदों को दूध का दान किया जाय तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। शिवलिंग पर दूध अर्पित करने और दूध का दान करने से भगवान शिव की विशेष की कृपा मिलती है। साथ ही कुंडली में ग्रह संबंधी दोषों से छुटकारा मिलता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

Sawan 2026: शिवलिंग पर 3 पत्तियों वाला बेलपत्र ही क्यों चढ़ाया जाता है? जानें इसके पीछे की मान्यता
Chaturmas 2026: कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास? जानें जुलाई में कब से बंद होंगे मांगलिक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed