Vijaya Ekadashi 2025 Vrat: विजया एकादशी का व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है, साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है।
Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी पर इन चीजों की करें खरीदारी, खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
विजया एकादशी एक पवित्र तिथि मानी जाती है, और इस दिन शुभ कार्य करना, दान देना और विशेष वस्तुओं की खरीदारी करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। यदि आप इस दिन कुछ खरीदना चाहते हैं, तो निम्नलिखित चीजें घर लाना शुभ माना जाता है...
- .सोने और चांदी की वस्तुएं सोने-चांदी के आभूषण या सिक्के खरीदना शुभ माना जाता है। लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्ति घर लाना भी अच्छा होता है।
- नए वस्त्र पीले या सफेद रंग के कपड़े खरीदना विशेष रूप से शुभ होता है। परिवार के सदस्यों, विशेषकर बच्चों के लिए नए वस्त्र खरीद सकते हैं।
- धार्मिक ग्रंथ जैसे भगवद् गीता, विष्णु सहस्रनाम, रामायण जैसी धार्मिक पुस्तकें खरीद सकते हैं। तुलसी या रुद्राक्ष की माला लेना और भगवान का नाम जपना शुभ होता है।
- घर के लिए शुभ वस्तुएं पीतल या तांबे का कलश ले सकते हैं। साथ ही भगवान विष्णु का शंख विष्णु भगवान के चरण पादुका या श्री यंत्र की भी खरीदारी कर सकते हैं। दान करने योग्य वस्तुओं में आप जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें।
- किसी गरीब ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना पुण्यकारी माना जाता है। खरीदारी के बाद श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अवश्य करें।शुभ मुहूर्त देखकर खरीदारी करना लाभकारी होता है।
क्या न खरीदें?
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विजया एकादशी पर नकारात्मक ऊर्जा वाली वस्तुएं, जैसे लोहे का सामान, झाड़ू या चमड़े से बनी चीजें इस दिन न खरीदें। यदि आप इस दिन इन शुभ वस्तुओं की खरीदारी कर श्रद्धापूर्वक पूजा करते हैं, तो आपके जीवन में सौभाग्य, सुख और समृद्धि का आगमन होगा।

कमेंट
कमेंट X