फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   ganesh chaturthi 2026 14 sep ganpati sthapana shubh muhurat puja vidhi and importance

Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी, जानिए गणपति स्थापना शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और महत्व

Thu, 20 Aug 2026 05:59 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 20 Aug 2026 05:59 PM IST
सार

Ganesh Chaturthi 2026: 14 सितंबर से गणेशोत्सव का पर्व शुरू होने वाला है। यह पर्व 10 दिनों तक चलता है जिसमें घर-घर गणपति देव विराजमान होते हैं। 

विज्ञापन
ganesh chaturthi 2026 14 sep ganpati sthapana shubh muhurat puja vidhi and importance
Ganesh Chaturthi 2026 - फोटो : AI

विस्तार

Ganesh Chaturthi 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। भाद्रपद की चतुर्थी तिथि पर घर-घर भगवान गणेश विराजित होते हैं। गणेश  उत्सव का पर्व 10 दिनों तक चलता है। इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना होती है और अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणपति का विसर्जन होता है। आइए जानते हैं इस बार गणपति स्थापना और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त।
विज्ञापन


गणेश चतुर्थी 2026 तिथि
इस वर्ष गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को है। हिंदू पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 14 सितंबर को सुबह 7 बजकर 06 मिनट से शुरू होगी जो 15 सितंबर को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर खत्म होगी। उदया तिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी तिथि 14 सितंबर को मनाई जाएगी। 
विज्ञापन


गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त 2026
भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है और गणेश चतुर्थी पर गणपति की स्थापना और पूजा के लिए दोपहर काल का समय बहुत ही शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार 14 सितंबर को गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 02 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भगवान गणेश की विधि-विधान के साथ पूजा होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mangala Gauri Vrat 2026: आखिरी मंगला गौरी व्रत पर ऐसे करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद


कैसे करें गणपति स्थापना ?
सबसे पहले गणपति स्थापना के स्थान की साफ-सफाई करें, फिर चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित करें। पूजा का संकल्प लेते हुए भगवान गणेश का ध्यान करें और उन्हें आचमन और पूजा सामग्री अर्पित करें। इसके बाद भगवान गणेश को रोली, अक्षत, सिंदूर, फल, फूल और दूर्वा अर्पित करें। पूजा का दौरान ऊं गं गणपतये नम: का जाप करें, फिर आरती और कथा सुनें। 

Putrada Ekadashi 2026: क्या पुत्रदा एकादशी सिर्फ पुत्र प्राप्ति के लिए है, बेटी की चाह है तो क्या करें?

गणेश जी को अर्पित करें दूर्वा 
भगवान गणेश को दूर्वा घास बहुत ही प्रिय होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश जी की पूजा में दूर्वा की गांठें बनाकर भगवान गणेश को अर्पित करना शुभ होता है। इसके अलावा भगवान गणेश को मोदक भी काफी प्रिय होता है जिसे जरूर अर्पित करना चाहिए। 

गणेश चतुर्थी पर क्यों है चंद्रमा देखना वर्जित
भाद्रपद माह की चतुर्थी पर चंद्र दर्शन करना वर्जित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चंद्रमा के दर्शन करने से झूठा कलंक लगता है। इससे भगवान कृष्ण से जुड़ी कथा प्रचलित है। 

August Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब रखा जाएगा श्रावण पूर्णिमा व्रत? जानें स्नान और दान की सही तिथि


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed