सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Vastu Tips How to Remove Vastu Dosh at Home From Lord Shiv Puja

Vastu Tips: घर के वास्तु दोष को शिवजी की पूजा-आराधना से कैसे करें दूर, जानिए सबकुछ

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 07 May 2025 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

हिंदू धर्म में शिवजी की आराधना, पूजा और धार्मिक अनुष्ठान करने पर भी घर में मौजूद वास्तु दोष दूर होते हैं। भगवान शिव संहार और पुनर्निर्माण के देवता माना जाता है।

Vastu Tips How to Remove Vastu Dosh at Home From Lord Shiv Puja
भगवान शिव का रुद्राभिषेक - फोटो : amar ujala
loader
Trending Videos

विस्तार
Follow Us

Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर किसी घर का वास्तु सही है तो हमेशा वहां पर सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है। वहीं घर में वास्तु दोष होने पर व्यक्ति के जीवन में तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर का वास्तु संतुलन ठीक होने पर यहां पर रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। वास्तुदोष को दूर करने के लिए कई तरह के उपाय और वास्तु के नियमों का पालन करना पड़ता है। इसके अलावा हिंदू धर्म में शिवजी की आराधना, पूजा और धार्मिक अनुष्ठान करने पर भी घर में मौजूद वास्तु दोष दूर होते हैं। भगवान शिव संहार और पुनर्निर्माण के देवता माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार घर पर मौजूद वास्तु दोष को दूर करने के लिए शिवलिंग की स्थापना पूजा, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र का जाप, बेलपत्र अर्पण, धूप और दीप का उपयोग, शिव पुराण का पाठ और शिव चालीसा का पाठ करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं किस तरह घर के वास्तु दोष को शिव आराधना के माध्यम से दूर किया जा सकता है। 

Trending Videos


Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार जानिए घड़ी लगाने की क्या है सही दिशा और नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव आराधना से कैसे करें वास्तु दोष

  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी वास्तु दोष दूर करने के लिए अत्यंत प्रभावी है। इस मंत्र का नियमित जाप करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इस मंत्र का जाप सुबह और शाम के समय करना उत्तम होता है।
  • रुद्राभिषेक एक विशेष पूजा विधि है जिसमें शिवलिंग पर पवित्र जल, दूध, शहद, दही, घी, और गंगाजल अर्पित किया जाता है। रुद्राभिषेक करने से घर में शांति और समृद्धि आती है। इस विधि से घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं। सोमवार के दिन रुद्राभिषेक करना विशेष रूप से लाभकारी होता है।
  • शिवलिंग की स्थापना घर में करना वास्तु दोष को दूर करने का एक प्रमुख उपाय है। शिवलिंग को उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना सबसे अच्छा माना जाता है। यह दिशा भगवान शिव की मानी जाती है और यहां शिवलिंग स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ध्यान रखें कि शिवलिंग को रोजाना जल अर्पित करें और उसकी पूजा करें।
  • भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय है। शिवलिंग पर नियमित रूप से बेलपत्र अर्पित करने से वास्तु दोष समाप्त होता है। यह अर्पण विशेष रूप से सोमवार के दिन करना चाहिए। ध्यान दें कि बेलपत्र पर 'ॐ नमः शिवाय' लिखकर अर्पित करें, इससे और अधिक लाभ मिलता है।
  • शिव पूजा में धूप और दीप का विशेष महत्व है। प्रतिदिन सुबह और शाम के समय शिवलिंग के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए और धूप दिखानी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वास्तु दोष दूर होते हैं।
  • शिव पुराण का नियमित पाठ घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। यह घर के वास्तु दोषों को दूर करने में भी सहायक होता है। शिव पुराण का पाठ सोमवार या प्रदोष व्रत के दिन करना विशेष रूप से फलदायी होता है।
  • शिव चालीसा का पाठ घर में शांति और समृद्धि लाता है। यह पाठ न केवल भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का माध्यम है, बल्कि इससे घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं। प्रतिदिन सुबह और शाम शिव चालीसा का पाठ करने से अत्यधिक लाभ होता है।

Vastu Tips for Financial Freedom: क्या आप बार-बार के कर्ज से हैं परेशान? ये वास्तु नियम बदल सकते हैं किस्मत


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed