फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   India's Lakshya Sen bows out of BWF World Championships lost to Garret Tan match results and updates

World Championship: भारत की पदक उम्मीदों को बड़ा झटका, लक्ष्य सेन बाहर; उन्नति हुड्डा को भी मिली हार

Wed, 19 Aug 2026 06:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 19 Aug 2026 06:11 PM IST
सार

भारत के लक्ष्य सेन को विश्व चैंपियनशिप में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही पुरुष एकल वर्ग में उनका सफर समाप्त हो गया। वहीं, महिला एकल वर्ग में उन्नति हुड्डा को भी हार का सामना करना पड़ा है। 

विज्ञापन
India's Lakshya Sen bows out of BWF World Championships lost to Garret Tan match results and updates
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में हार का सामना करना पड़ा है। लक्ष्य सेन को पुरुष एकल वर्ग के राउंड ऑफ में 32 में अमेरिका के जूनियर नंबर एक गैरेट टान के खिलाफ 21-19, 19-21, 17-21 से हार मिली। लक्ष्य का इस तरह बाहर होना भारत के लिए झटका है क्योंकि उनसे पदक लाने की काफी उम्मीद थी। 
विज्ञापन


उन्नति का सफर समाप्त
उन्नति हुड्डा का पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप का सफर दूसरे राउंड में खत्म हो गया। बुधवार को उन्हें कनाडा की मिशेल ली के हाथों कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 18 साल की भारतीय खिलाड़ी अपने से ज्यादा रैंकिंग वाली कनाडा की प्रतिद्वंद्वी को चौंकाने के बहुत करीब थी, लेकिन इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक घंटे से भी कम समय तक चले मैच में उन्हें 21-11, 9-21, 21-23 से दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा। उन्नति म्यांमार की थेत हतार थुजार को 22-20, 21-16 से सीधे गेम में हराकर दूसरे राउंड में पहुंची थीं। 2025 में उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी जीतों में से एक हासिल की थी, जब उन्होंने चाइना ओपन में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को हराया था।
विज्ञापन


तनीषा-कपिला प्री क्वार्टर फाइनल में
तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की मिश्रित युगल जोड़ी मकाऊ के लियोंग ईओक चोंग और नेग वेंग ची की जोड़ी को 21-11, 21-11 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात्विक-चिराग को वॉकओवर
सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। सात्विक-चिराग को शुरुआती मैच में वॉकओवर मिला था। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीत चुकी है। पहले दौर में बाई मिलने के बाद सात्विक-चिराग को दूसरे दौर में स्कॉटलैंड के एलेक्सजेंडर डुन और एडम प्रिंजल का सामना करना था। हालांकि, स्कॉटलैंड की जोड़ी आखिरी मिनटों में हट गई जिससे सात्विक-चिराग बिना मैच खेले ही राउंड ऑफ 16 में पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed