{"_id":"6a8310f9b31bae53af09c46a","slug":"pv-sindhu-eases-into-second-round-jolly-gayatri-advance-in-bwf-world-championships-match-results-and-updates-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Championship: सिंधू ने दूसरे दौर में बनाई जगह, त्रीसा-गायत्री की जोड़ी भी विश्व चैंपियनशिप में आगे बढ़ी","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
World Championship: सिंधू ने दूसरे दौर में बनाई जगह, त्रीसा-गायत्री की जोड़ी भी विश्व चैंपियनशिप में आगे बढ़ी
Mon, 17 Aug 2026 07:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 17 Aug 2026 07:17 PM IST
सार
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के दूसरे दौर में जगह बना ली है। सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। वहीं, त्रीसा-गायत्री की जोड़ी भी आगे बढ़ने में सफल रही।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड की सोफिया नोबल को सीधे गेम में हराकर सोमवार को दूसरे दौर में जगह बनाई। सिंधू बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में अपने छठे पदक की तलाश में उतरी हैं। नौवीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने नोबल के खिलाफ 21-7, 21-11 से जीत दर्ज की। सिंधू ने इस चैंपियनशिप में अब तक दो कांस्य, दो रजत और 2019 में स्वर्ण पदक जीता था।
मालूम हो कि विश्व चैंपियनशिप में सेमीफाइनल तक पहुंचने पर ही कांस्य पदक पक्का हो जाता है। अगर सिंधू ऐसा करने में सफल रहीं तो वह विश्व चैंपियनशिप में छह पदक हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। उनके साथ दो अन्य खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में पांच पदक जीते हैं। चीन के लिन डीन और उनके हमवतन झाओ युनलेई ने ऐसा किया है।

किस तरह हावी रहीं सिंधू
- पांच बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता सिंधू ने महज 29 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया।
- वह शुरुआत से ही मुकाबले में हावी रहीं और अपने अनुभव तथा धैर्यपूर्ण खेल से सोफिया को लगातार दबाव में रखा।
- सिंधू ने पहले गेम में ब्रेक तक 11-2 की मजबूत बढ़त बना ली थी, जिसके बाद उन्होंने आसानी से गेम अपने नाम कर लिया।
- दूसरे गेम में नोबल ने बेहतर चुनौती पेश की और एक समय सिंधू को कड़ी टक्कर देती दिखी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए ब्रेक तक 11-8 की बढ़त हासिल कर ली।
- सिंधू ने इसके बाद प्रतिद्वंद्वी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। शानदार ड्रॉप शॉट और दमदार स्मैश के जरिए उन्होंने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और नेट के पास शानदार बैकहैंड ड्रॉप के साथ मैच समाप्त किया।
- सिंधू अगले दौर में कनाडा की वेन यू झांग से भिड़ेंगी। झांग ने पहले दौर में बुल्गारिया की स्टेफानी स्टोएवा को 21-7, 21-19 से शिकस्त दी।
अन्य भारतीयों का हाल
राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने महिला युगल में स्पेन की पाउला लोपेज और लुसिया रोड्रिगेज पर 21-9, 21-13 से आसान जीत के साथ अभियान शुरू किया। भारतीय जोड़ी के सामने अगले दौर में अमेरिका की 16वीं वरीय लॉरेम लैम और एलिसन क्विन्ह की चुनौती होगी। टूर्नामेंट में भारत की ओर से पहला मुकाबला खेलने उतरे हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन की जोड़ी ने भी दूसरे दौर में जगह बना ली। भारतीय जोड़ी के खिलाफ पुरुष युगल के पहले दौर में स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स की जोड़ी ने 16-21, 4-6 से पिछड़ने के बाद मुकाबला छोड़ दिया। हरिहरन और अर्जुन की टक्कर अब कोरिया की 15वीं वरीय मिन ह्युक कांग और डोंग जू की से होगी। कोरिया की जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली थी।