फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   BWF World Championships 2026: When and Where to Watch Live, Full Schedule and Indian Team

BWF World Championships 2026: दिल्ली में भिड़ेंगे दुनिया के दिग्गज; कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबले?

Sun, 16 Aug 2026 04:45 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 16 Aug 2026 04:45 PM IST
सार

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा।

विज्ञापन
BWF World Championships 2026: When and Where to Watch Live, Full Schedule and Indian Team
पीवी सिंधू - फोटो : IANS

विस्तार

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 17 साल बाद भारत में होने जा रहा है। दुनिया के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतिष्ठित खिताब के लिए राजधानी दिल्ली में अपना दमखम दिखाएंगे। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत 2009 के बाद पहली बार बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 64 पुरुष और 64 महिला खिलाड़ी सिंगल्स वर्ग में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा तीन डबल्स कैटेगरी में 48 जोड़ियां भी खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।
विज्ञापन

17 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट
टूर्नामेंट के मुकाबले 17 अगस्त से शुरू होंगे। पहले दिन पुरुष और महिला सिंगल्स ड्रॉ के टॉप हाफ के मुकाबले खेले जाएंगे। भारत का वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार रिकॉर्ड रहा है। देश ने 1983 में पहली बार पदक जीता था, जब प्रकाश पादुकोण ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। 2011 से भारत ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के हर संस्करण में कम से कम एक पदक जीता है। लगातार 11 संस्करणों में भारत के खाते में कुल 14 पदक आए हैं। लगातार अच्छे प्रदर्शन के मामले में भारत की बराबरी केवल चीन ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले राउंड में शी युकी से भिड़ेंगे आयुष शेट्टी
2026 के संस्करण में पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड का एक बड़ा मुकाबला मौजूदा चैंपियन और टॉप सीड चीन के शी युकी तथा भारत के उभरते हुए खिलाड़ी आयुष शेट्टी के बीच होगा। वहीं, पूर्व चैंपियन पीवी सिंधू भी एक बार फिर खिताब की दौड़ में होंगी। सिंधू के नाम महिला सिंगल्स में सबसे ज्यादा वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीतने का संयुक्त रिकॉर्ड है। वह इस बार अपना छठा वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगी।
विज्ञापन

कब और कहां होगी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप?
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा।

भारत में कैसे देखें लाइव?
भारत में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 पर किया जाएगा। वहीं, दर्शक जियो सिनेमा पर टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। दुनिया के अन्य हिस्सों में टूर्नामेंट की स्ट्रीमिंग बीडब्ल्यूएफ टीवी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और Olympics.com पर उपलब्ध होगी। 

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम
  • पुरुष सिंगल्स: लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी
  • महिला सिंगल्स: पीवी सिंधू, उन्नति हुड्डा
  • पुरुष डबल्स: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी, हरिहरन अमसाकरुणन/एमआर अर्जुन
  • महिला डबल्स: ट्रेसा जॉली/गायत्री गोपीचंद पुलेला, कविप्रिया सेल्वम/सिमरन सिंघी
  • मिक्स्ड डबल्स: ध्रुव कपिला/तनीषा क्रास्टो, रोहन कपूर/रुत्विका शिवानी गद्दे (कनाडा)

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का पूरा शेड्यूल
  • 17 अगस्त: पहला राउंड (सभी इवेंट्स) - सुबह 9 बजे
  • 18 अगस्त: पहला/दूसरा राउंड - सुबह 9 बजे
  • 19 अगस्त: दूसरा राउंड - सुबह 9 बजे
  • 20 अगस्त: राउंड ऑफ 16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) - सुबह 10:30 बजे
  • 21 अगस्त: क्वार्टर फाइनल - सुबह 10:30 बजे
  • 22 अगस्त: सेमीफाइनल - सुबह 10:30 बजे
  • 23 अगस्त: फाइनल - दोपहर 1 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed