फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   English Premier League Ranveer singh watched match between manchester city and crystal palace

English Premier League: मैनचेस्टर सिटी का मैच देखने पहुंचे रणवीर सिंह, क्रिस्टल पैलेस के कोच ने गिफ्ट की जर्सी

Tue, 15 Mar 2022 07:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 07:53 PM IST
सार

फुटबॉल मैच के दौरान क्रिस्टल पैलेस के कोच पैट्रिक विएरा ने रणवीर सिंह को टीम की जर्सी भी तोहफे के रूप में दी, जिसमें उनका नाम और जर्सी नंबर 83 लिखा हुआ है। रणवीर ने हाल ही में 83 फिल्म में काम किया था। 
 

विज्ञापन
English Premier League Ranveer singh watched match between manchester city and crystal palace
रणवीर सिंह और प्रैट्रिक विएरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर सिटी और क्रिस्टल पैलेस के बीच मैच 0-0 पर ड्रॉ रहा। यह मैच ड्रॉ खेलने के साथ ही मैनचेस्टर की टीम अंकतालिका में टॉप पर बनी हुई है। मैनचेस्टर सिटी के पास 70 अंक हैं। वहीं इस क्रिस्टल की टीम 34 अंकों के साथ 11वें स्थान पर बनी हुई है। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह भी यह मैच देखने पहुंचे थे। उन्हें एक्टिंग के अलावा फुटबॉल भी पसंद है और उन्हें पहले भी कई बार फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में देखा गया है। भारत में आयोजित होने वाली फुटबॉल लीग आईएसएल के कई मैचों के दौरान भी रणवीर को स्टेडियम में देखा गया है। 
विज्ञापन


इस मैच के दौरान रणवीर सिंह ने खूब मस्ती की और कई दिग्गज लोगों से मिले। क्रिस्टल पैलेस के कोच पैट्रिक विएरा ने उन्हें टीम की जर्सी भी तोहफे में दी। उनकी टीम भले ही यह मैच हार गई हो, लेकिन पैट्रिक ने रणवीर को खास जर्सी देकर उनका दिल जीत लिया। इस जर्सी में रणवीर का नाम लिखा हुआ है और जर्सी नंबर 83 भी लिखा है। उन्होंने हाल ही में 83 फिल्म में काम किया था, जो 1983 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली टीम की कहानी पर आधारित थी। 
विज्ञापन

English Premier League Ranveer singh watched match between manchester city and crystal palace
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान रणवीर ने जमकर मस्ती की और उनकी ऊर्जा देखते बन रही थी। हालांकि, क्रिस्टल के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद मैनचेस्टर सिटी ने लिवरपूल को अपने करीब आने का मौका दे दिया है। 66 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर काबिज लिवरपूल अब सिटी के और करीब आ चुका है। 

मैच के दौरान रणवीर ने की जमकर मस्ती

English Premier League Ranveer singh watched match between manchester city and crystal palace
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मैनचेस्टर की टीम पिछले दो मैचों में जीत नहीं हासिल कर पाई है। जबकि, लिवरपूल पिछले पांच मैच जीत चुका है। रणवीर ने इस मैच के दौरान खूब भागदौड़ की और सभी के साथ मस्ती करते दिखे। रणवीर कपूर की बात करें तो उनके पास आने वाले समय में जयेशभाई जोरदार, सर्कस के अलावा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed