{"_id":"6a3da965a8f74bb0c002db3c","slug":"fifa-world-cup-2026-cura-ao-vs-c-te-d-ivoire-ecuador-vs-germany-highlights-today-football-match-result-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: विश्व कप में बड़ा उलटफेर, इक्वाडोर ने जर्मनी को हराया; आइवरी कोस्ट ने भी बनाई अंतिम-32 में जगह","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup: विश्व कप में बड़ा उलटफेर, इक्वाडोर ने जर्मनी को हराया; आइवरी कोस्ट ने भी बनाई अंतिम-32 में जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फिलाडेल्फिया/न्यूयॉर्क
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 26 Jun 2026 03:49 AM IST
सार
ग्रुप-ई के आखिरी मुकाबलों में इक्वाडोर ने शानदार वापसी करते हुए जर्मनी को 2-1 से हराकर नॉकआउट में जगह बनाई, जबकि आइवरी कोस्ट ने निकोलस पेपे के दो गोल की बदौलत कुराकाओ को 2-0 से हराकर पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन
आइवरी कोस्ट-इक्वाडोर
- फोटो : Fifa.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-ई में गुरुवार को खेले गए दोनों मुकाबलों के बाद नॉकआउट चरण की तस्वीर साफ हो गई। इक्वाडोर ने चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराकर शानदार अंदाज में अंतिम-32 का टिकट हासिल किया, जबकि आइवरी कोस्ट ने कुराकाओ को 2-0 से मात देकर अपने इतिहास में पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन
The field for the Round of 32 is starting to fill up! 🙌#FIFAWorldCup #Qualified @mcdonalds pic.twitter.com/NdZ6DWptpf
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 25, 2026
विज्ञापन
कुराकाओ बनाम आइवरी कोस्ट
आइवरी कोस्ट ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और सातवें मिनट में निकोलस पेपे ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। पहले हाफ में 1-0 से आगे रहने के बाद दूसरे हाफ में भी 'एलिफेंट्स' ने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। कुराकाओ ने बराबरी की भरसक कोशिश की, लेकिन आइवरी कोस्ट की मजबूत डिफेंस के सामने उसे कोई सफलता नहीं मिली। 64वें मिनट में निकोलस पेपे ने अपना दूसरा गोल दागकर टीम की जीत पक्की कर दी। इसके साथ ही आइवरी कोस्ट ने 2-0 से मुकाबला जीतकर ग्रुप-ई में उपविजेता के रूप में नॉकआउट चरण में जगह बनाई।
विश्व कप में पहली बार खेल रही कुराकाओ की टीम हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई, लेकिन उसने अपने पहले ही अभियान में शानदार संघर्ष दिखाया। खासकर इक्वाडोर के खिलाफ हासिल किया गया ड्रॉ उसकी यादगार उपलब्धियों में शामिल रहेगा।

Côte d'Ivoire secure an historic place in the knockouts! 👊#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 25, 2026
इक्वाडोर बनाम जर्मनी
ग्रुप-ई के दूसरे मुकाबले में इक्वाडोर ने जबरदस्त वापसी करते हुए जर्मनी को 2-1 से हराकर सभी को चौंका दिया। मैच की शुरुआत में ही दूसरे मिनट में लेरॉय साने ने गोल कर जर्मनी को बढ़त दिला दी, लेकिन इक्वाडोर ने दबाव में आने के बजाय शानदार जवाब दिया। नौवें मिनट में निल्सन अंगुलो ने बराबरी का गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।
पहले हाफ के बाद मुकाबला बराबरी पर रहा, लेकिन दूसरे हाफ में इक्वाडोर ने लगातार आक्रामक खेल जारी रखा। 77वें मिनट में गोंजालो प्लाटा ने शानदार गोल दागकर टीम को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। इसके बाद जर्मनी ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन इक्वाडोर की रक्षापंक्ति ने कोई मौका नहीं दिया और अंतिम सीटी बजते ही दक्षिण अमेरिकी टीम ने विश्व फुटबॉल की सबसे बड़ी टीमों में से एक पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ इक्वाडोर ने ग्रुप-ई में शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट चरण के लिए क्वालिफाई किया, जबकि पहले ही अंतिम-32 में जगह बना चुकी जर्मनी को टूर्नामेंट में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।

Ecuador take their first win of #FIFAWorldCup 2026 🇪🇨