सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026 Curaçao vs Côte d'Ivoire, Ecuador vs Germany Highlights Today Football Match Result

FIFA World Cup: विश्व कप में बड़ा उलटफेर, इक्वाडोर ने जर्मनी को हराया; आइवरी कोस्ट ने भी बनाई अंतिम-32 में जगह

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फिलाडेल्फिया/न्यूयॉर्क Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 26 Jun 2026 03:49 AM IST
सार

ग्रुप-ई के आखिरी मुकाबलों में इक्वाडोर ने शानदार वापसी करते हुए जर्मनी को 2-1 से हराकर नॉकआउट में जगह बनाई, जबकि आइवरी कोस्ट ने निकोलस पेपे के दो गोल की बदौलत कुराकाओ को 2-0 से हराकर पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में प्रवेश किया।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026 Curaçao vs Côte d'Ivoire, Ecuador vs Germany  Highlights Today Football Match Result
आइवरी कोस्ट-इक्वाडोर - फोटो : Fifa.com

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-ई में गुरुवार को खेले गए दोनों मुकाबलों के बाद नॉकआउट चरण की तस्वीर साफ हो गई। इक्वाडोर ने चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराकर शानदार अंदाज में अंतिम-32 का टिकट हासिल किया, जबकि आइवरी कोस्ट ने कुराकाओ को 2-0 से मात देकर अपने इतिहास में पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन


विज्ञापन

कुराकाओ बनाम आइवरी कोस्ट
आइवरी कोस्ट ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और सातवें मिनट में निकोलस पेपे ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। पहले हाफ में 1-0 से आगे रहने के बाद दूसरे हाफ में भी 'एलिफेंट्स' ने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। कुराकाओ ने बराबरी की भरसक कोशिश की, लेकिन आइवरी कोस्ट की मजबूत डिफेंस के सामने उसे कोई सफलता नहीं मिली। 64वें मिनट में निकोलस पेपे ने अपना दूसरा गोल दागकर टीम की जीत पक्की कर दी। इसके साथ ही आइवरी कोस्ट ने 2-0 से मुकाबला जीतकर ग्रुप-ई में उपविजेता के रूप में नॉकआउट चरण में जगह बनाई।

विश्व कप में पहली बार खेल रही कुराकाओ की टीम हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई, लेकिन उसने अपने पहले ही अभियान में शानदार संघर्ष दिखाया। खासकर इक्वाडोर के खिलाफ हासिल किया गया ड्रॉ उसकी यादगार उपलब्धियों में शामिल रहेगा। 

इक्वाडोर बनाम जर्मनी
ग्रुप-ई के दूसरे मुकाबले में इक्वाडोर ने जबरदस्त वापसी करते हुए जर्मनी को 2-1 से हराकर सभी को चौंका दिया। मैच की शुरुआत में ही दूसरे मिनट में लेरॉय साने ने गोल कर जर्मनी को बढ़त दिला दी, लेकिन इक्वाडोर ने दबाव में आने के बजाय शानदार जवाब दिया। नौवें मिनट में निल्सन अंगुलो ने बराबरी का गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।

पहले हाफ के बाद मुकाबला बराबरी पर रहा, लेकिन दूसरे हाफ में इक्वाडोर ने लगातार आक्रामक खेल जारी रखा। 77वें मिनट में गोंजालो प्लाटा ने शानदार गोल दागकर टीम को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। इसके बाद जर्मनी ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन इक्वाडोर की रक्षापंक्ति ने कोई मौका नहीं दिया और अंतिम सीटी बजते ही दक्षिण अमेरिकी टीम ने विश्व फुटबॉल की सबसे बड़ी टीमों में से एक पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ इक्वाडोर ने ग्रुप-ई में शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट चरण के लिए क्वालिफाई किया, जबकि पहले ही अंतिम-32 में जगह बना चुकी जर्मनी को टूर्नामेंट में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed