{"_id":"688c6ad202d64ad0530ab7c2","slug":"khalid-jamil-named-new-indian-men-s-football-team-head-coach-by-all-india-football-federation-2025-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India New Coach: खालिद जमील बने भारतीय फुटबॉल टीम के नए कोच, AIFF ने किया एलान","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Team India New Coach: खालिद जमील बने भारतीय फुटबॉल टीम के नए कोच, AIFF ने किया एलान
Fri, 01 Aug 2025 12:51 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:51 PM IST
सार
पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और वर्तमान में इंडियन सुपर लीग की टीम जमशेदपुर एफसी के मैनेजर 48 वर्षीय जमील को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की कार्यकारी समिति ने तीन सदस्यों की सूची में से चुना है।
विज्ञापन
खालिद जमील नए कोच नियुक्त किए गए हैं
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) ने खालिद जमील को भारतीय फुटबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया है। शुक्रवार को एआईएफएफ ने इसका एलान किया। खालिद ने 2017 में आइजॉल फुटबॉल क्लब को आई-लीग खिताब दिलाया था। 13 वर्षों में पहली बार किसी भारतीय को भारतीय फुटबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
तीन लोगों की सूची में से चुना गया
पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और वर्तमान में इंडियन सुपर लीग की टीम जमशेदपुर एफसी के मैनेजर 48 वर्षीय जमील को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की कार्यकारी समिति ने तीन सदस्यों की सूची में से चुना है। अन्य दो दावेदार भारत के पूर्व मुख्य कोच स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन और स्टीफन टारकोविक थे। स्टीफन पहले स्लोवाकिया की राष्ट्रीय टीम के कोच थे।
The AIFF Executive Committee, in the presence of the Technical Committee, has approved the appointment of Khalid Jamil as the new head coach of the Senior India Men's National Team.#IndianFootball ⚽️ pic.twitter.com/R1FQ61pyr4
— Indian Football Team (@IndianFootball) August 1, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयन की अध्यक्षता वाली समिति ने चुना
महान स्ट्राइकर आईएम विजयन की अध्यक्षता वाली एआईएफएफ की तकनीकी समिति ने कार्यकारी समिति के अंतिम निर्णय के लिए तीन उम्मीदवारों को चुना था। जमील स्पेन के मनोलो मार्केज का स्थान लेंगे, जिन्होंने भारत के हालिया संघर्षों के बाद पिछले महीने एआईएफएफ से नाता तोड़ लिया था।
ये टूर्नामेंट जमील की पहली चुनौती
राष्ट्रीय पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में सेवा देने वाले अंतिम भारतीय सावियो मेडेइरा थे, जिन्होंने 2011 से 2012 तक यह पद संभाला था। जमील की नई भूमिका में पहला काम सेंट्रल एशियन फुटबॉल एसोसिएशन (सीएएफए) नेशंस कप होगा, जो 29 अगस्त से ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में खेला जाएगा।