सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi, Cristiano Ronaldo spotted with Legacy badge at FIFA World Cup 2026

दो दशकों की विरासत को सलाम: छठे विश्व कप में उतरे मेसी और रोनाल्डो, फीफा ने 'लीगेसी' बैज से किया सम्मानित

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 18 Jun 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार

फीफा विश्व कप 2026 में पांच या उससे अधिक विश्व कप खेलने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए 'लीगेसी' बैज की शुरुआत की गई है। छठा विश्व कप खेल रहे लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस खास सम्मान के साथ मैदान पर नजर आए।

Lionel Messi, Cristiano Ronaldo spotted with Legacy badge at FIFA World Cup 2026
रोनाल्डो और मेसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 में फुटबॉल के दो सबसे बड़े सितारे लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक खास 'लीगेसी' स्लीव बैज के साथ मैदान पर नजर आए। फीफा ने यह नया सम्मान उन खिलाड़ियों के लिए शुरू किया है, जिन्होंने विश्व कप के पांच या उससे अधिक संस्करणों में हिस्सा लिया है। मेसी और रोनाल्डो दोनों ही 2026 विश्व कप में अपना छठा विश्व कप खेल रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में उनकी लंबी और शानदार यात्रा का प्रमाण है।

Lionel Messi, Cristiano Ronaldo spotted with Legacy badge at FIFA World Cup 2026
मेसी - फोटो : IANS
मेसी ने हैट्रिक के साथ किया आगाज
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेस मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ टीम के पहले मुकाबले में 'लीगेसी' बैज पहना। मेसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई और अर्जेंटीना को 3-0 की शानदार जीत दिलाई। उनके दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मेसी अब तक 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 विश्व कप में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Lionel Messi, Cristiano Ronaldo spotted with Legacy badge at FIFA World Cup 2026
रोनाल्डो का प्रदर्शन - फोटो : ANI/FIFA.COM/Instagram
रोनाल्डो के लिए निराशाजनक शुरुआत
वहीं, पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी 'लीगेसी' बैज के साथ डीआर कांगो के खिलाफ मैदान पर उतरे। हालांकि, पुर्तगाल को अपने पहले मैच में निराशा हाथ लगी और टीम को 1-1 की बराबरी पर संतोष करना पड़ा। पुर्तगाल के लिए जाओ नेवेस ने शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन डीआर कांगो के योआने विस्सा ने बराबरी का गोल कर मैच ड्रॉ करा दिया।
विज्ञापन

Lionel Messi, Cristiano Ronaldo spotted with Legacy badge at FIFA World Cup 2026
रोनाल्डो - फोटो : ANI
दो दशकों से विश्व कप का हिस्सा हैं रोनाल्डो
रोनाल्डो ने अपना पहला विश्व कप 2006 (जर्मनी) में खेला था। इसके बाद उन्होंने 2010 (दक्षिण अफ्रीका), 2014 (ब्राजील), 2018 (रूस), 2022 (कतर) और अब 2026 (उत्तरी अमेरिका) विश्व कप में पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व किया है।

Lionel Messi, Cristiano Ronaldo spotted with Legacy badge at FIFA World Cup 2026
मेसी और रोनाल्डो - फोटो : ANI
फीफा का खास सम्मान
फीफा द्वारा शुरू किया गया 'लीगेसी' बैज उन खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए लाया गया है, जिन्होंने लंबे समय तक विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। मेसी और रोनाल्डो इस सम्मान को पाने वाले सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed