सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Forced to Lie, Slept on Streets, Washed Dishes: Pakistani Hockey Players Serious Charges Against Federation

'हमसे झूठ बुलवाया गया, हम सड़कों पर रहे, बर्तन धोए': पाकिस्तानी खिलाड़ियों का अपने हॉकी प्रबंधन पर संगीन आरोप

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 18 Feb 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान ने पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन पर ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान गंभीर कुप्रबंधन के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों से झूठ बुलवाया गया, होटल व्यवस्था नहीं थी, सड़कों पर रहना पड़ा और मैच से पहले बर्तन तक धोने पड़े। पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड की फंडिंग पुष्टि के बाद विवाद और बढ़ गया।

Forced to Lie, Slept on Streets, Washed Dishes: Pakistani Hockey Players Serious Charges Against Federation
शहबाज शरीफ और पाकिस्तान हॉकी टीम - फोटो : ANI/Instagram
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट ने ऑस्ट्रेलिया के उथल-पुथल भरे दौरे से लौटने के बाद राष्ट्रीय महासंघ की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान उनकी टीम को न केवल होटल में बुकिंग नहीं होने के कारण सड़कों पर भटकना पड़ा, बल्कि मैच खेलने के लिए जाने से पहले बर्तन भी धोने पड़े। बट ने बुधवार को सुबह लाहौर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) उनसे झूठ बोल रहा था और ‘अब पानी सिर के ऊपर से बाहर चला गया है।
Trending Videos

कप्तान बट ने किया बगावत का एलान
बट ने बगावत का एलान करते हुए कहा, 'हम महासंघ के मौजूदा प्रबंधन के रहते हुए खेलना जारी नहीं रख सकते। जब खिलाड़ियों को मैच खेलने जाने से पहले रसोई साफ करनी पड़ती है और बर्तन धोने पड़ते हैं तो आप हमसे कैसे अच्छे परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।' सरकारी स्वामित्व वाले पाकिस्तान खेल बोर्ड (पीएसबी) ने यह पुष्टि की थी कि उसने ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय टीम के होटल में ठहरने की व्यवस्था के लिए पीएचएफ को एक करोड़ से अधिक पाकिस्तानी रुपये दिए थे। इसके बाद पीएचएफ को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई अड्डे पर करना पड़ा इंतजार
पाकिस्तान हॉकी टीम को कैनबरा जाने वाली अपनी अगली उड़ान से पहले सिडनी हवाई अड्डे पर 13-14 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इससे भी अधिक चिंताजनक खबरें तब सामने आईं जब टीम एफआईएच प्रो लीग मैचों से पहले अपने होटल में पहुंची थी। खिलाड़ियों को बताया गया कि उनकी कोई बुकिंग नहीं है क्योंकि होटल को किसी तरह का अग्रिम भुगतान नहीं किया गया था।

Forced to Lie, Slept on Streets, Washed Dishes: Pakistani Hockey Players Serious Charges Against Federation
पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़ी - फोटो : Instagram
सड़कों पर भटकते रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
खिलाड़ियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और होटल की व्यवस्था होने से पहले वे सड़कों पर भटकते रहे। अगले दिन दोपहर को उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना था, जिसमें टीम 2-3 से हार गई। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पाकिस्तान ने मेजबान टीम के अलावा जर्मनी के खिलाफ भी मैच खेले, लेकिन वह सभी मैच हार गया।

'10 दिन के बाद हमें एक सस्ते होटल में रुकना पड़ा'
बट ने कहा, 'सबसे दुखद बात यह थी कि एयरबीएनबी ने केवल 10 दिन के लिए होटल बुक किया था, जबकि हमें 13 दिन तक रुकना था। 10 दिन के बाद हमें एक सस्ते होटल में रुकना पड़ा।' पीएसबी के महानिदेशक नूर उस सबाह ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं और वह एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। शरीफ पीएचएफ के मुख्य संरक्षक हैं।

पाकिस्तानी हॉकी ने अपने खिलाड़ियों को धमकाया
बट ने खुलासा किया कि पीएचएफ ने खिलाड़ियों को चेतावनी दी थी कि अगर वे मीडिया से बात करेंगे तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में हमने जो कुछ झेला है उसी के चलते मैं अपनी बात कह रहा हूं। अगर हमें आगे बढ़ना है तो हमें विदेशी कोच की जरूरत है। हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन हमें एक विदेशी कोच और अच्छे प्रबंधन की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed