सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Bangladesh and Kazakhstan have replaced Pakistan and Oman for the men's Asia Cup hockey tournament

Hockey Asia Cup: हॉकी एशिया कप में पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश शामिल, ओमान के स्थान पर कजाखस्तान को मिला मौका

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 19 Aug 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

मेजबान भारत को चीन, जापान और कजाखस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि पूल बी में मलयेशिया, कोरिया, चीनी ताइपे और बांग्लादेश को जगह मिली है। मलयेशिया और बांग्लादेश के मुकाबले के साथ 29 अगस्त को इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।

Bangladesh and Kazakhstan have replaced Pakistan and Oman for the men's Asia Cup hockey tournament
हॉकी - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

हॉकी एशिया कप के लिए पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश की टीम को शामिल किया गया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में होना है। पाकिस्तान टीम के एशिया कप में खेलने पर संशय चल रहा था और टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित होने के बाद यह जानकारी दी गई कि पाकिस्तान और ओमान इसका हिस्सा नहीं होंगे। ओमान की जगह कजाखस्तान को मौका मिला है। 
Trending Videos


भारत ग्रुप ए में शामिल
मेजबान भारत को चीन, जापान और कजाखस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि पूल बी में मलयेशिया, कोरिया, चीनी ताइपे और बांग्लादेश को जगह मिली है। मलयेशिया और बांग्लादेश के मुकाबले के साथ 29 अगस्त को इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट की शुरुआत होगी जबकि प्रतियोगिता के पहले दिन के अंतिम मुकाबले में भारत और चीन आमने-सामने होंगे। फाइनल, तीसरे स्थान का प्लेऑफ और पांचवें-छठे स्थान का क्लासीफिकेशन मुकाबला सात सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार ने कहा था कि वह टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा मुहैया कराएगी लेकिन पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने सुरक्षा कारणों से यात्रा करने से इनकार कर दिया। आयोजकों ने आठ टीम के इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की जगह लेने के लिए पहले ही बांग्लादेश से संपर्क कर लिया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ सैन्य टकराव के कारण पाकिस्तान के एशिया कप में प्रतिनिधित्व को लेकर अनिश्चितता थी। यह 2026 विश्व कप की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी है। भारत ने आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचे को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed