{"_id":"6a85c2ec882f7bac05060866","slug":"ind-vs-pak-fih-hockey-world-cup-belgium-netherlands-2026-match-updates-and-highlights-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: भारत ने खत्म किया पाकिस्तान का सफर, सेमीफाइनल की उम्मीदें रखीं कायम; कैसे दर्ज की रोमांचक जीत?","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
IND vs PAK: भारत ने खत्म किया पाकिस्तान का सफर, सेमीफाइनल की उम्मीदें रखीं कायम; कैसे दर्ज की रोमांचक जीत?
Wed, 19 Aug 2026 08:21 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड)
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 19 Aug 2026 08:21 PM IST
सार
भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। इस हार के साथ पाकिस्तान का सफर हॉकी विश्व कप में समाप्त हो गया।
विज्ञापन
भारत ने पाकिस्तान को हराया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने हॉकी विश्व कप 2026 के महामुकाबले में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। एम्सटलवीन के वेगनर स्टेडियम में खेले गए पूल डी के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक के दो-दो गोल की बदौलत भारत ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत की, जबकि हार्दिक सिंह ने भी एक गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहिद ने दो और सुफियान खान ने एक गोल किया।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI
भारत ने पहले क्वार्टर में बनाई 2-0 की बढ़त
- भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की शुरुआत होते ही भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाया।
- चौथे मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और इसके ठीक एक मिनट बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोल करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
- नौवें मिनट में पाकिस्तान के मुहम्मद हम्मादुद्दीन को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।
- इसका फायदा भारतीय टीम ने उठाया और 10वें मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल करते हुए भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया।
- पहले क्वार्टर के अंत तक भारत ने पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया और 2-0 की बढ़त के साथ पहला क्वार्टर समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI
दूसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा कायम
- दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने अपना दबदबा बरकरार रखा। 19वें मिनट में भारत को पेनल्टी मिली।
- कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 20वें मिनट में इस मौके को गोल में बदलते हुए भारत की बढ़त 3-0 कर दी।
- हालांकि, पाकिस्तान ने इसके बाद वापसी की कोशिश की।
- 21वें मिनट में हन्नान शाहिद ने गोल दागकर पाकिस्तान का खाता खोला और स्कोर 3-1 कर दिया।
- भारत ने ज्यादा देर इंतजार नहीं किया।
- 23वें मिनट में अभिषेक ने अपना दूसरा गोल करते हुए भारत को 4-1 की मजबूत बढ़त दिला दी।
- इसी मिनट पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला और 24वें मिनट में सुफियान खान ने इसे गोल में बदलकर स्कोर 4-2 कर दिया।
- हाफ-टाइम तक भारत 4-2 से आगे था। पहले दो क्वार्टर में भारत को तीन जबकि पाकिस्तान को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले।
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI
तीसरे क्वार्टर में हार्दिक सिंह ने दागा गोल
- तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने अपनी बढ़त को बनाए रखा।
- 29वें मिनट में भारत के सुखजीत सिंह को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।
- इसके बाद 34वें मिनट में हार्दिक सिंह ने शानदार गोल करते हुए भारत की बढ़त को 5-2 कर दिया।
- पाकिस्तान के जिक्रिया हयात को 36वें मिनट में ग्रीन कार्ड मिला, जबकि 38वें मिनट में भारत के रजिंदर सिंह को भी ग्रीन कार्ड दिखाया गया।
- तीसरे क्वार्टर के समाप्त होने तक भारत ने 5-2 की बढ़त कायम रखी।
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI
चौथे क्वार्टर में पाकिस्तान की कोशिश, लेकिन भारत ने नहीं छोड़ी बढ़त
- मुकाबले के आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर वापसी की कोशिश की।
- 45वें मिनट में हन्नान शाहिद ने अपना दूसरा गोल दागते हुए पाकिस्तान को मुकाबले में वापस लाने की कोशिश की।
- इसके साथ ही स्कोर भारत के पक्ष में 5-3 हो गया।
- इसके बाद पाकिस्तान ने दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने मजबूती से उसका सामना किया।
- भारत ने अपनी 5-3 की बढ़त को अंत तक बरकरार रखा।
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : @DilipTirkey
भारत ने दर्ज की शानदार जीत
आखिरकार भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर हॉकी विश्व कप 2026 के दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पाकिस्तान के विश्व कप सफर को भी समाप्त कर दिया। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल, जबकि हार्दिक सिंह ने एक गोल किया। पाकिस्तान के लिए हन्नान शाहिद ने दो और सुफियान खान ने एक गोल दागा।

हरमनप्रीत सिंह
- फोटो : PTI
हरमनप्रीत बने शीर्ष गोल स्कोरर
पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में गोल करने के मामले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह सबसे आगे चल रहे हैं। हरमनप्रीत ने अब तक पांच गोल दागे हैं और वह टूर्नामेंट के टॉप गोल स्कोरर हैं। इस सूची में वेल्स के गैरेथ फर्लांग चार गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के हन्नान शाहिद और इंग्लैंड के निकोलस बैंडुराक के नाम तीन-तीन गोल हैं। वहीं, भारत के अभिषेक ने अब तक दो गोल किए हैं और वह टॉप गोल स्कोररों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का रिकॉर्ड बरकरार
भारत का पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा पिछले एक दशक से बरकरार है। टीम इंडिया ने पिछले 10 वर्षों में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 20 मुकाबलों में से 18 में जीत दर्ज की है, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ आखिरी जीत 2016 के साउथ एशियन गेम्स के फाइनल में मिली थी, जहां उसने 1-0 से बाजी मारी थी। इसके बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार छह मुकाबले जीते हैं।