फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India vs Pakistan Hockey Highlights: Asian Games 2026 Semi-Finals IND vs PAK Hockey Match Today Result

स्वर्ण से एक कदम दूर भारत: अंतिम 49 सेकेंड में किस तरह ली बढ़त? अभिषेक का गोल बना निर्णायक; पाकिस्तान को हराया

Thu, 01 Oct 2026 02:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 01 Oct 2026 02:42 PM IST
सार

India vs Pakistan Asian Games Semi-Finals: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है। भारत अब स्वर्ण पदक का बचाव करने से एक कदम दूर है। भारतीय टीम ने इस तरह एशियाड में पदक पक्का कर लिया है, लेकिन उसकी नजरें स्वर्ण जीतकर ओलंपिक टिकट हासिल करने पर हैं।

विज्ञापन
India vs Pakistan Hockey Highlights: Asian Games 2026 Semi-Finals IND vs PAK Hockey Match Today Result
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाड के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंची हैं। भारत पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 से आगे चल रहा था, लेकिन पाकिस्तान ने तीसरे क्वार्टर से वापसी की और स्कोर बराबर कर दिया। अभिषेक ने हालांकि, मैच खत्म होने से 49 सेकेंड पहले मैदानी गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई जो अंत में निर्णायक साबित हुई। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाए।
विज्ञापन

India vs Pakistan Hockey Highlights: Asian Games 2026 Semi-Finals IND vs PAK Hockey Match Today Result
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : Hockey India
पहले क्वार्टर से बनाया दबाव
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही क्वार्टर से दबाव बनाना शुरू किया। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी पर गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया है। इससे पहले भारत को चार बार गोल करने के मौके मिले थे, लेकिन टीम इससे चूक रही थी। हालांकि, हरमनप्रीत ने पांचवें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने का मौका नहीं छोड़ा। इसके बाद दिलप्रीत ने भी गोल दागा, लेकिन रेफरी ने इसे अमान्य करार दिया। हरमनप्रीत ने इसके बाद 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर एक और गोल दागा और भारत को बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में सुखजीत सिंह ने 23वें मिनट में मैदानी गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाफ टाइम तक आगे रहा भारत
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ हाफ टाइम तक 3-1 की बढ़त बनाए रखी। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने पहले क्वार्टर में दो गोल दागे, जबकि सुखजीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर में एक गोल किया।हालांकि, पाकिस्तान ने भी गोल का खाता खोला। दूसरा क्वार्टर का खेल समाप्त होने से पहले पाकिस्तान के अबु महमूद ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। हाफ टाइम तक ज्यादातर समय गेंद भारत के पाले में रही। इस दौरान भारत को सात और पाकिस्तान को छह पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारतीय टीम ने दो बार पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जबकि पाकिस्तान को एक बार सफलता मिली। 
विज्ञापन

तीसरा क्वार्टर पाकिस्तान के नाम रहा
हाफ टाइम तक पिछड़ने के बाद पाकिस्तान ने तीसरे क्वार्टर में वापसी की कोशिश की। पाकिस्तान के अहमद बट्ट को 38वें मिनट में पीला कार्ड दिखाया गया। वहीं, भारत के दिलप्रीत सिंह को 43वें मिनट में ग्रीन कार्ड दिया गया। तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की और हनन शाहिद ने 45वें मिनट में मैदानी गोल दागा। तीसरे क्वार्टर में भारत एक भी गोल नहीं कर सका। इसके बाद चौथे क्वार्टर की शुरुआत में वहीद राणा ने 49वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। 

अंतिम सेकेंड में भारत के पक्ष में आया नतीजा
हाफ टाइम तक भारत ने बढ़त बनाई, लेकिन पाकिस्तान ने तीसरे और चौथे क्वार्टर में एक-एक गोल कर मैच को रोमांचक बना दिया। चौथे क्वार्टर के अंतिम समय में भारतीय टीम दबाव में दिख रही थी। इस दौरान टीम का खेल औसत रहा और गोल करने के कई मौके गंवाए। भारत का भाग्य ने साथ दिया और 60वें मिनट में अभिषेक ने मैदानी गोल किया जिससे भारत अपने पक्ष में नतीजा लाने में सफल रहा। 

India vs Pakistan Hockey Highlights: Asian Games 2026 Semi-Finals IND vs PAK Hockey Match Today Result
पुरुष और महिला हॉकी टीम - फोटो : Hockey India
पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा जारी
भारत और पाकिस्तान का मैच हॉकी के इतिहास की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में से एक है। एक समय इस मुकाबले से ही टूर्नामेंट की अहमियत तय होती थी, लेकिन अब वह बात नहीं रही है। पिछले 10 वर्षों में पाकिस्तान के खिलाफ भारत अजेय रहा है। 21 मैचों में से भारत ने 19 जीते हैं और सिर्फ दो मैच ड्रॉ रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर जाते समय टीम का जोश काफी ऊंचा लग रहा था। भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर अपना दबदबा बरकरार रखा। भारत अपना खिताब बचाने की कोशिश कर रहा है। अगर भारत स्वर्ण अपने नाम करता है तो वह 2028 ओलंपिक का टिकट भी हासिल कर लेगा। 

भारत की शुरुआती प्लेइंग-11:
सूरज करकेरा (गोलकीपर), जरमनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जुगराज सिंह, संजय, मंदीप सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह।
सब्स्टीट्यूट: मोहित एचएस, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, विवेकसागर प्रसाद, निलकांत शर्मा, सुमित, अमित रोहिदास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed