सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian hockey team eyes turnaround in Hobart leg of FIH Pro League tournament Preview in hindi

Pro League: वापसी करने पर होंगी भारतीय हॉकी टीम की नजरें, स्पेन के खिलाफ मैच के साथ होगी होबार्ट चरण की शुरुआत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Feb 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टीम स्पेन के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग के विदेशी चरण की शुरुआत करेगी। टीम इस दौरे पर नए कप्तान हार्दिक सिंह के नेतृत्व में उतरेगी।

Indian hockey team eyes turnaround in Hobart leg of FIH Pro League tournament Preview in hindi
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम घरेलू मैदान पर बुरी तरह हारने के बाद शनिवार को स्पेन के खिलाफ मैच के साथ एफआईएच प्रो लीग के विदेशी चरण की शुरुआत करेगी। टीम नए कप्तान हार्दिक सिंह के नेतृत्व में वापसी करने और एक नई शुरुआत करने के लिए बेताब होगी। सीरीज का होबार्ट चरण 25 फरवरी तक तस्मानिया हॉकी सेंटर में होगा जिसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया भी शामिल है।
Trending Videos

भारत को अर्जेंटीना और बेल्जियम से मिली थी हार
हाल में राउरकेला चरण भारतीयों के लिए सीखने का दौर साबित हुआ जिसमें उन्हें अर्जेंटीना और बेल्जियम से हार मिली। नियमित कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए आने वाले मैचों से ब्रेक लिया है। टीम इन मुकाबलों को आने वाले एफआईएच विश्व कप और उसके बाद के एशियाई खेलों से पहले संयोजन को परखने और लय बनाने के एक जरूरी मौके के तौर पर देख रही है। स्पेन के खिलाफ पहले मैच के बाद रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला होना है। 24 फरवरी को उनका सामना फिर स्पेन से होगा और 25 फरवरी को ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ अंतिम मैच के साथ यह चरण खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और स्पेन के बीच पिछले 10 मैच का रिकॉर्ड
भारत और स्पेन अपने पिछले 10 मुकाबलों में बराबरी पर रहे हैं, दोनों ने नियमित समय में चार-चार जीत हासिल की हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार हाई-स्कोरिंग ड्रामा रहा है। मेजबान टीम अपने पिछले 10 मुकाबलों में छह जीत और दो ड्रॉ के साथ बढ़त बनाए हुए है। दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता हार्दिक उस टीम को अगुआई करेंगे जिसमें अमनदीप लाकड़ा और मनमीत सिंह जैसे युवा खिलाड़ी भी हैं। अंगद बीर सिंह, अराजित सिंह हुंडाल और आदित्य अर्जुन लालागे जैसे उभरते हुए स्टार भी फॉरवर्ड लाइन में अपनी काबिलियत साबित करने के लिए बेताब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed