{"_id":"69944381e0172349eb07a3fb","slug":"pr-sreejesh-re-applies-for-india-junior-men-s-team-chief-coach-position-know-all-details-2026-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PR Sreejesh: क्या फिर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच बनेंगे श्रीजेश? आवेदन किया; जानें कब होगा फैसला","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
PR Sreejesh: क्या फिर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच बनेंगे श्रीजेश? आवेदन किया; जानें कब होगा फैसला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 17 Feb 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार
पीआर श्रीजेश ने भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम के मुख्य कोच पद के लिए दोबारा आवेदन किया है। हॉकी इंडिया के महासचिव ने भी पुष्टि कर दी है कि इस पद के लिए छह-सात उम्मीदवार दौड़ में शामिल है।
पीआर श्रीजेश
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश एक बार फिर जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच बनने की जुगत में हैं। श्रीजेश का कार्यकाल पिछले साल दिसंबर में खत्म हो गया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए दोबारा आवेदन किया है। माना जा रहा है कि मुख्य कोच की नियुक्ति को लेकर फैसला कुछ दिनों में हो सकता है। दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता श्रीजेश को अगस्त 2024 में जूनियर पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।
Trending Videos
विश्व कप में जीता था कांस्य पदक
श्रीजेश के मार्गदर्शन में भारत ने बीते दिसंबर में चेन्नई में आयोजित एफआईएच पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीता था। टीम ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर नौ साल बाद इस प्रतियोगिता में पोडियम स्थान हासिल किया था। श्रीजेश ने कहा, हां, विश्व कप के बाद 21 दिसंबर को मेरा अनुबंध खत्म हो गया था और उसके बाद मैं केरल स्थित अपने गृहनगर में हूं। विज्ञापन आने पर मैंने दोबारा आवेदन किया। मुझे पता है कि छह-सात अन्य उम्मीदवारों ने भी आवेदन किया है। अब देखते हैं क्या होता है।

श्रीजेश ने अपने कोचिंग के अनुभव पर कहा, यह सीखने का शानदार अनुभव रहा। मैंने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने अनुभव साझा किए। उतार-चढ़ाव रहे, लेकिन विश्व कप का कांस्य पदक खास रहा। हमारा लक्ष्य हालांकि स्वर्ण था। संन्यास के बाद मेरा मकसद खेल को कुछ लौटाना था और जूनियर खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव का साझा करने से बेहतर क्या हो सकता है।
महासचिव ने नामों का नहीं किया खुलासा
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि कम से कम छह अन्य उम्मीदवार भी दौड़ में हैं। उन्होंने हालांकि नामों का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा, “नियमित प्रक्रिया के तहत जूनियर पुरुष टीम के कोच पद के लिए विज्ञापन जारी किया गया है क्योंकि श्रीजेश का अनुबंध विश्व कप के बाद समाप्त हो गया था। छह-सात उम्मीदवारों ने रुचि दिखाई है, जिनमें श्रीजेश भी शामिल हैं। स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के बाद अगले एक-दो सप्ताह में नियुक्ति कर दी जाएगी।

भोला नाथ ने एफआईएच प्रो लीग के राउरकेला चरण में सीनियर भारतीय पुरुष टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर भी बात की, जहां टीम को बेल्जियम और अर्जेंटीना के खिलाफ लगातार चार हार झेलनी पड़ी। इसमें अर्जेटीना के खिलाफ 0-8 की करारी शिकस्त सबसे निराशाजनक परिणाम रहा था। सिंह ने कहा कि आगामी सत्र काफी व्यस्त है और इसमें एशियाई खेल और विश्व कप शामिल हैं। इन टूर्नामेंटों को देखते हुए चिंता की कोई बात नहीं है। उनके अनुसार मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन सर्वश्रेष्ठ संयोजन तलाशने के लिए टीम में प्रयोग कर रहे हैं।
भारत अपना अगला दौरा 20 से 25 फरवरी तक होने वाले एफआईएच प्रो लीग के होबार्ट चरण के लिए करेगा। टीम को यहां मेजबान ऑस्ट्रेलिया और स्पेन का सामना करना होगा। नियमित कप्तान हरमनप्रीत सिंह के व्यक्तिगत कारणों से बाहर होने के बाद मिडफील्डर हार्दिक सिंह टीम की अगुआई करेंगे।