सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Grandmaster R Praggnanandhaa will take on Alireza Firouzja in first round of Super Chess Classic

Super Chess Classic: सुपर शतरंज क्लासिक के पहले मैच में फिरोजा से खेलेंगे प्रज्ञानंद, गुकेश ने नाम वापस लिया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुचारेस्ट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 14 May 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद सुपर शतरंज क्लासिक में हिस्सा लेने वाले एकमात्र भारतीय हैं। डी गुकेश इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले चुके हैं।

Indian Grandmaster R Praggnanandhaa will take on Alireza Firouzja in first round of Super Chess Classic
प्रज्ञानंद - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद सुपर शतरंज क्लासिक के पहले दौर में फ्रांस के अलीरजा फिरोजा से खेलेंगे जो ग्रैंड शतरंज टूर पर इस साल का पहला क्लासिकल टूर्नामेंट होगा। विश्व चैंपियन डी गुकेश ने क्लासिकल प्रारूप से नाम वापिस ले लिया था जिसके बाद प्रज्ञानंद अकेले भारतीय बचे हैं। उन्हें 10 खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में नौ दौर में से पांच में सफेद मोहरों से खेलने का मौका मिलेगा।
Trending Videos


कारूआना को मिली शीर्ष वरीयता
टूर्नामेंट की कुल ईनामी राशि 350000 डॉलर है, जबकि 125000 डॉलर बोनस होगा। पहला पुरस्कार एक लाख डॉलर है। अप्रैल में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में औसत प्रदर्शन के बाद प्रज्ञानंद को अपने खेल में सुधार करना होगा। वह लाइव रेटिग में विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर खिसक गए हैं। अमेरिका के फेबियानो कारूआना को शीर्ष वरीयता मिली है और वह पहले दौर में हालैंड के जोर्डन वान फोरीस्ट से खेलेंगे। गुकेश के नाम वापस लेने के बाद उनकी जगह विश्व चैंपियनशिप मुकाबले में उनके चैलेंजर उजबेकिस्तान के जावोखिर सिंडारोव खेलेंगे। वह पहले दौर में रोमानिया के डीक बोगडेन डेनियल का सामना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed