सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Shooting Contingent announced for Asian Games 2026 Manu Bhaker Isha Singh Suruchi

Asian Games: मनु भाकर की अगुवाई में भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषित, ईशा और सुरुचि से भी पदक की उम्मीद

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 11 Jun 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार

एशियन गेम्स 2026 के लिए एनआरएआई ने मनु भाकर की अगुवाई में भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम की घोषणा कर दी है। टीम में 18 राइफल-पिस्टल और 12 शॉटगन निशानेबाज शामिल हैं, जबकि ईशा सिंह, सुरुचि और रुद्रांक्क्ष पाटिल जैसे खिलाड़ियों से पदक की बड़ी उम्मीदें हैं।

Indian Shooting Contingent announced for Asian Games 2026 Manu Bhaker Isha Singh Suruchi
मनु भाकर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम की घोषणा कर दी है। 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में शूटिंग प्रतियोगिताएं 17 सितंबर से 3 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। भारतीय दल में 15 पुरुष और 15 महिला निशानेबाजों को जगह मिली है। टीम की अगुवाई डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर करेंगी। सभी चयनित खिलाड़ियों ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा निर्धारित कड़े क्वालिफिकेशन मानदंडों को पूरा किया है।


मल्टी-इवेंट खिलाड़ियों पर एनआरएआई का भरोसा
एशियन गेम्स आयोजन समिति द्वारा निर्धारित 30 खिलाड़ियों की सीमा को ध्यान में रखते हुए चयन समिति ने ऐसे खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है, जो एक से अधिक स्पर्धाओं में भाग लेने की क्षमता रखते हैं। इसी रणनीति के तहत विदार्सा के. विनोद, रुद्रांक्क्ष बालासाहेब पाटिल, मनु भाकर और ईशा सिंह को विभिन्न स्पर्धाओं में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरएआई अध्यक्ष कालिकेश सिंह देव ने कहा कि भारतीय शूटिंग में प्रतिभाओं की गहराई को देखते हुए चयन प्रक्रिया काफी चुनौतीपूर्ण रही। समिति ने प्रत्येक स्पर्धा का विस्तृत मूल्यांकन कर ऐसी टीम चुनी है, जो भारत को अधिकतम पदक दिलाने में सक्षम हो। उन्होंने कहा, 'अंतिम टीम भारतीय शूटिंग की ताकत, गहराई और बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाती है। हमें विश्वास है कि यह दल आइची-नागोया में देश का गौरव बढ़ाएगा।'
विज्ञापन


हालिया प्रदर्शन से बढ़ी उम्मीदें
भारतीय निशानेबाज हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में संपन्न आईएसएसएफ विश्व कप में भारत ने कई पदक जीते। विशेष रूप से ईशा सिंह ने म्यूनिख विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। वहीं सुरुचि और ईशा सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर भारत की मजबूत दावेदारी पेश की।

18 राइफल-पिस्टल और 12 शॉटगन निशानेबाज शामिल
भारतीय दल में कुल 18 राइफल एवं पिस्टल तथा 12 शॉटगन निशानेबाजों को शामिल किया गया है।

राइफल एवं पिस्टल टीम

1. 10 मीटर एयर राइफल (पुरुष)
  • पार्थ राकेश माने
  • हिमांशु ढिल्लों
  • रुद्रांक्क्ष बालासाहेब पाटिल
2. 10 मीटर एयर राइफल (महिला)
  • एलावेनिल वलारिवन
  • सोनम उत्तम मस्कर
  • विदार्सा के. विनोद
3. 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन (पुरुष)
  • ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर
  • नीरज कुमार
  • रुद्रांक्क्ष बालासाहेब पाटिल
4. 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन (महिला)
  • आशी चौकसे
  • विदार्सा के. विनोद
  • तिलोत्तमा सेन
5. 10 मीटर एयर पिस्टल (पुरुष)
  • केदारलिंग बी. उचगांवकर
  • गौरव
  • कमलजीत
6. 10 मीटर एयर पिस्टल (महिला)
  • सुरुचि
  • ईशा सिंह
  • मनु भाकर
7. 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (पुरुष)
  • अनीश
8. 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल (महिला)
  • ईशा सिंह
  • मनु भाकर
  • राही सरनोबत
9. 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम
  • पार्थ राकेश माने
  • एलावेनिल वलारिवन
10. 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
  • केदारलिंग बी. उचगांवकर
  • सुरुचि
  • शॉटगन टीम
11. ट्रैप (पुरुष)
  • किनान चेनाई
  • अहवर रिजवी
  • शपथ भारद्वाज
12. ट्रैप (महिला)
  • नीरू
  • मनीषा कीर
  • आशिमा अहलावत
13. स्कीट (पुरुष)
  • अनंतजीत सिंह नरुका
  • भवतेघ सिंह गिल
  • मैराज अहमद खान
14. स्कीट (महिला)
  • परिनाज ढालीवाल
  • रायजा ढिल्लों
  • महेश्वरी चौहान

पदकों पर रहेगा भारत का फोकस
भारतीय शूटिंग दल में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिल रहा है। मनु भाकर, ईशा सिंह, रुद्रांक्क्ष पाटिल, एलावेनिल वलारिवन और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर जैसे खिलाड़ियों से भारत को पदक की बड़ी उम्मीदें रहेंगी। हालिया अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में मजबूत दावेदार मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed