{"_id":"6a32a0b98165c84c4d0b4a8b","slug":"lionel-messi-team-blames-former-bengal-minister-for-goat-india-tour-ruckus-know-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GOAT India Tour: मेसी की टीम ने बंगाल के पूर्व खेल मंत्री पर लगाए आरोप, अव्यवस्था के लिए ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
GOAT India Tour: मेसी की टीम ने बंगाल के पूर्व खेल मंत्री पर लगाए आरोप, अव्यवस्था के लिए ठहराया जिम्मेदार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार
लियोनेल मेसी की टीम ने कोलकाता में हुए GOAT इंडिया टूर के दौरान अव्यवस्था और सुरक्षा चूक के लिए पूर्व खेल मंत्री अरूप विश्वास को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस को शिकायत भेजी है। वहीं, आयोजक सतद्रु दत्ता ने भी मंत्री पर टिकट वितरण और कार्यक्रम में अफरातफरी फैलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
अरूप विश्वास और मेसी
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के GOAT इंडिया टूर के दौरान पिछले वर्ष दिसंबर में कोलकाता के युवा भारती स्टेडियम (सॉल्ट लेक स्टेडियम) में हुई अव्यवस्था को लेकर नया मोड़ सामने आया है। मेसी की टीम ने पूर्व पश्चिम बंगाल खेल मंत्री अरूप विश्वास को इस पूरे घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय को भेजे गए एक ईमेल में मैसी की टीम के एक सदस्य और सलाहकार ने दावा किया है कि स्टेडियम में अव्यवस्था उस समय शुरू हुई, जब तत्कालीन खेल मंत्री अरूप विश्वास मैदान में पहुंचे। ईमेल के अनुसार, मंत्री लगातार मेसी के साथ तस्वीरें खिंचवाने की कोशिश कर रहे थे और उनके कंधे तथा कमर को बार-बार छू रहे थे।
मैदान में अनधिकृत लोगों की मौजूदगी पर उठे सवाल
शिकायत में कहा गया है कि अरूप विश्वास के साथ कई ऐसे लोग भी मैदान में प्रवेश कर गए थे, जिन्हें वहां रहने की अनुमति नहीं थी। आयोजन के दौरान मैदान में केवल तीन अधिकृत फोटोग्राफरों की मौजूदगी तय थी, लेकिन वास्तविकता में करीब 40 लोग मैदान पर मौजूद थे। मेसी की टीम के अनुसार, इससे अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर असहज हो गए थे और उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। इसी कारण वह कार्यक्रम को पूरा किए बिना मैदान छोड़ने के लिए मजबूर हुए।

आयोजक सतद्रु दत्ता को दी क्लीन चिट
ईमेल में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सतद्रु दत्ता इस अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार नहीं थे। मेसी की टीम ने कहा कि स्थिति आयोजकों के नियंत्रण से बाहर हो चुकी थी और मैसी के जल्दी लौटने के लिए सतद्रु दत्ता को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। इस घटनाक्रम के बाद सतद्रु दत्ता ने कहा कि मेसी की टीम की ओर से भेजा गया यह ईमेल जांच में महत्वपूर्ण मदद करेगा।
पहले भी लगा चुके हैं आरोप
गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में हुए इस कार्यक्रम के बाद अव्यवस्था और सुरक्षा चूक को लेकर सतद्रु दत्ता को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्होंने कई बार पूर्व मंत्री अरूप विश्वास पर गंभीर आरोप लगाए। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद दत्ता ने अरूप विश्वास के खिलाफ बिधाननगर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। उनका आरोप है कि कार्यक्रम में हुई भारी अव्यवस्था और सुरक्षा में चूक के लिए तत्कालीन मंत्री की भूमिका जिम्मेदार थी।

हाईकोर्ट पहुंचा मामला
मंगलवार को सतद्रु दत्ता ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अरूप विश्वास को मिली कानूनी सुरक्षा को चुनौती दी। उनके वकील अरिंदम जना ने मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया, जिसके बाद अदालत ने याचिका दायर करने की अनुमति दे दी। मामले की सुनवाई इसी सप्ताह होने की संभावना है।
टिकट वितरण को लेकर भी गंभीर आरोप
सतद्रु दत्ता ने दावा किया है कि मेसी के कार्यक्रम के लिए कुल 70,000 टिकट छापे गए थे, जिनमें से 22,000 टिकट तत्कालीन खेल मंत्री अरूप विश्वास ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर हासिल किए थे। दत्ता का आरोप है कि इन टिकटों को मंत्री ने अपने परिचितों में बांटा और कुछ टिकटों की बिक्री भी की गई। उन्होंने कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था के लिए भी अरूप विश्वास को जिम्मेदार ठहराया है।
पूछताछ से बचते रहे अरूप विश्वास
इन आरोपों की जांच के सिलसिले में पुलिस ने अरूप विश्वास को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। हालांकि उन्होंने पहली बार स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देकर पेश होने से छूट मांगी। बाद में भी कई नोटिस भेजे गए, लेकिन अब तक वह पुलिस के सामने पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।