सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Malaysia Masters: Ashmita Chaliha Reaches Quarter-finals; Malvika Bansod Suffers Defeat

Malaysia Masters: मलयेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं अश्मिता चालीहा, मालविका बंसोड़ को मिली हार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 21 May 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

अश्मिता चालीहा मलयेशिया मास्टर्स में गुरुवार को महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जबकि मालविका बंसोड़ को करीब एक घंटे तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

Malaysia Masters: Ashmita Chaliha Reaches Quarter-finals; Malvika Bansod Suffers Defeat
मालविका बंसोड़-अश्मिता चालीहा - फोटो : BWF-BAI
विज्ञापन

विस्तार

अश्मिता चालीहा मलयेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में गुरुवार को महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जबकि भारत के बाकी खिलाड़ी हारकर बाहर हो गए। अश्मिता चालीहा ने मलयेशिया की गोह जिन वेइ को 21-13, 21-16 से हराया। अब उनका सामना आठवीं वरीयता प्राप्त डेनमार्क की लाइन होजमार्क जाएर्सफेल्ट से होगा जिन्होंने भारत की मालविका बंसोड़ को करीब एक घंटे तक चले मुकाबले में 21-16, 8-21, 15-21 से हराया। महिला एकल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग को शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की चेन युफेइ ने 21-16, 21-13 से हराया।
Trending Videos


मिश्रित युगल में भाग के सात्विक कनापुरम और राधिका शर्मा भी अमेरिका के प्रेसले स्मिथ और जेनी गेइ से 12-21, 25-27 से हार गए। पुरुष युगल में हरिहरन अम्साकारूनन और एम आर अर्जुन को चीन के हू कि युआन और लिन शियांग ने 21-14, 21-15 से हराया। लक्ष्य सेन और एच एस प्रणय कल ही हारकर बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed