{"_id":"6a735ce52a93b92d7106980b","slug":"missing-athlete-reports-surface-after-commonwealth-games-scottish-police-begin-investigation-2026-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG: ग्लासगो में कई खिलाड़ी लापता, पाकिस्तान के अलावा युंगाडा के भी मुक्केबाज गायब; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG: ग्लासगो में कई खिलाड़ी लापता, पाकिस्तान के अलावा युंगाडा के भी मुक्केबाज गायब; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 05 Aug 2026 10:07 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:07 PM IST
सार
कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन के बाद ग्लासगो में कई खिलाड़ियों के लापता होने की रिपोर्ट पर स्कॉटिश पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्टों के मुताबिक, युगांडा के चार मुक्केबाज और पाकिस्तान के मुक्केबाज कुदरतुल्लाह भी कथित तौर पर अपनी टीम से अलग हो गए हैं।
विज्ञापन
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कॉटलैंड पुलिस ने पुष्टि की है कि ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन के बाद कई खिलाड़ियों के लापता होने की रिपोर्ट मिली है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और स्थिति का आकलन करने के लिए ब्रिटेन के होम ऑफिस के साथ शुरुआती स्तर पर समन्वय किया जा रहा है।
युगांडा के चार मुक्केबाजों के लापता होने की रिपोर्ट
युगांडा की खेल वेबसाइट एनबीएस स्पोर्ट के अनुसार, देश की बॉक्सिंग टीम के चार सदस्य कथित तौर पर स्कॉटलैंड में लापता हो गए। बताया गया कि वे टीम के साथ मंगलवार को निर्धारित उड़ान से युगांडा वापस नहीं लौटे।
पाकिस्तानी मुक्केबाज कुदरतुल्लाह भी टीम होटल से गायब
इसी बीच पाकिस्तान से भी एक मुक्केबाज के लापता होने का मामला सामने आया है। पाकिस्तान ओलंपिक एसोसिएशन (पीओए) से जुड़े एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार, मुक्केबाज कुदरतुल्लाह अपना मुकाबला खेलने के बाद टीम होटल से कथित तौर पर गायब हो गए। बताया गया कि उनका पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास था, इसके बावजूद वह होटल छोड़ने में सफल रहे। हालांकि, पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन (पीबीएफ) ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
स्कॉटिश पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस स्कॉटलैंड के प्रवक्ता ने कहा, 'हमें कई खिलाड़ियों के लापता होने की रिपोर्ट मिली है। मामले की परिस्थितियों का आकलन करने के लिए जांच जारी है और होम ऑफिस के साथ शुरुआती स्तर पर समन्वय किया जा रहा है।'

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन के लिए इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरान पाकिस्तानी मुक्केबाज टीम से अलग होकर लापता हो चुके हैं।

- कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (बर्मिंघम): पाकिस्तान के मुक्केबाज सुलेमान बलोच और नजीरुल्लाह खान टीम से अलग होकर लापता हो गए थे। उस समय भी उनके पासपोर्ट टीम अधिकारियों के पास होने की बात सामने आई थी।
- विश्व ओलंपिक क्वालिफायर 2024 (इटली): एशियाई स्वर्ण पदक विजेता जोहैब रशीद पर अपने रूममेट की विदेशी मुद्रा और कीमती सामान चोरी करने के बाद इटली के बुस्टो आर्सिजियो शहर से फरार होने का आरोप लगा था।
पहले भी कई खिलाड़ी मांग चुके हैं शरण
कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खिलाड़ियों के टीम छोड़ने या शरण मांगने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। 2018 के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स और 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद भी कई खिलाड़ियों ने अपने दल से अलग होकर शरण लेने की कोशिश की थी।
आयोजन समिति का बयान
कॉमनवेल्थ गेम्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फिल बैटी ने कहा कि ग्लासगो ने 74 देशों के लगभग 3,000 खिलाड़ियों की मेजबानी की है। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति पुलिस स्कॉटलैंड, बॉर्डर फोर्स और यूके वीजा एवं इमिग्रेशन विभाग के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम करती है कि सभी खिलाड़ी नियमों के अनुरूप देश में आएं और वापस लौटें।