फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games-Bound Wrestler Deepanshu Fails Dope Test, NADA Imposes Provisional Suspension

Asian Games 2026: एशियाई टीम में शामिल पहलवान दीपांशु डोप में फंसे, नाडा ने लगाया अस्थायी प्रतिबंध

Thu, 06 Aug 2026 09:24 AM IST
Hemant Rastogi हेमंत रस्तोगी
Updated Thu, 06 Aug 2026 09:24 AM IST
सार

एशियाई खेलों से पहले भारतीय कुश्ती टीम को बड़ा झटका लगा है। ग्रीको रोमन पहलवान दीपांशु दूसरी बार डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। नाडा ने उन पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है और उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Asian Games-Bound Wrestler Deepanshu Fails Dope Test, NADA Imposes Provisional Suspension
दीपांशु - फोटो : Olympics.com

विस्तार

एशियाई खेल शुरू होने से पहले ही भारतीय कुश्ती टीम के अभियान को झटका लगा है। लखनऊ में एशियाई खेलों का ट्रायल जीतकर 130 किलो भार वर्ग की ग्रीको रोमन टीम में जगह बनाने वाले पहलवान दीपांशु डोप में फंस गए हैं। उन पर नाडा ने अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है और उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन

दूसरी बार डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए

खास बात यह है कि दीपांशु दूसरी बार डोप में पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले वह गुजरात में हुए राष्ट्रीय खेलों में डोप के मामले में फंसे थे।

हंगरी जाने से पहले आई डोप रिपोर्ट

डोप में फंसने के बाद दीपांशु को राष्ट्रीय शिविर से भी बाहर कर दिया गया है। वह हंगरी में होने वाले विश्व चैंपियनशिप में भी खेलने जा रहे थे। उनका वीजा भी लग गया था। उसी समय उनके डोप सैंपल की रिपोर्ट आई।

विज्ञापन

उन्होंने उस दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया था, जिसके चलते उन्हें तीन साल का प्रतिबंध लगा था। वर्ष 2025 में प्रतिबंध खत्म करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के जरिए एशियाई खेलों के लिए चयनित होने वाले राष्ट्रीय शिविर में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

130 किलो भार वर्ग में सोतक को टीम में किया गया शामिल

दीपांशु को एशियाई खेलों में 130 किलो भार वर्ग का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। दूसरी बार डोप में फंसने के कारण उन पर अब स्थायी प्रतिबंध लग सकता है। नाडा ने उन्हें आरोप पत्र भेज दिया है।

भारतीय कुश्ती महासंघ ने दीपांशु की जगह 130 किलो भार वर्ग में सोतक को शामिल कर लिया है। सोतक ने ट्रायल में दीपांश से 5-1 से हारकर टीम में जगह बनाई थी। गुजरात राष्ट्रीय खेलों के दौरान दीपांशु के सैंपल में प्रतिबंधित स्टेरॉयड पाया गया था।

आउट ऑफ कॉम्पिटिशन सैंपल में भी पॉजिटिव

उनका आउट ऑफ कॉम्पिटिशन सैंपल लिया गया, जिसमें वह स्टेरॉयड स्टैनोजोलोल के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed