फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर लॉकडाउन के दौरान घर में बैठे-बैठे हो चुके हैं बोर, तो पूरे परिवार के साथ खेलें ये चार खेल

Sat, 04 Apr 2020 05:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 04 Apr 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Best family board games to play during coronavirus lockdown
लॉकडाउन के दौरान कैरम खेलते बच्चे - फोटो : पीटीआई

कोरोना संक्रमण की आशंका के कारण लोगों को घर के अंदर ही समय गुजारना पड़ रहा है। पीएम मोदी के 21 दिन की लॉकडाउन की अपील के बाद लोग दिनभर टीवी पर फिल्में और नाटक देखकर अपना वक्त काट रहे हैं। बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो अब बचपन के समय खेले जाने वाले खेलों से ही समय पास कर रहे हैं। कोई कॉमिक्स पड़ रहा है तो कोई राजा, मंत्री, चोर, सिपाही का खेल खेल रहा है। कई लोग अपने घर-आंगन में क्रिकेट से लेकर पिट्टू, चपेटा, शतरंज आदि खेल खेल रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं ऐसे कुछ खेल जिन्हें आप बच्चों के साथ खेलकर अपना बचपन याद करने लगेंगे।

सांप-सीढ़ी (Snakes and Ladders)

Best family board games to play during coronavirus lockdown
सांप और सीढ़ी - फोटो : ट्विटर

ऐसा शायद ही कोई शख्स होगा, जिसने बचपन में यह खेल नहीं खेला होगा। आज भी बच्चों के बीच यह खेल बेहद प्रचलित है। विश्वभर में यह खेल खेला जाता है। बस अलग-अलग देशों में अलग-अलग नाम से पहचाना जाता है। हिंदुस्तान में इस खेल का इतिहास बेहद पुराना है। माना जाता है कि 13वीं शताब्दी में संत कवि ज्ञानदेव ने इसे तैयार किया था। पहले कौड़ियों के सहारे खेला जाता था, बाद में उनकी जगह पहले लकड़ी और फिर प्लास्टिक की गोटियों ने ले ली। खेल के आकार और तरीके में समय-समय पर परिवर्तन होते रहे। यूरोपिय देशों में इसे Snakes and Ladders के नाम से पहचाना जाता है। पासा फेंकने के बाद एक से लेकर छह तक आए अंकों के आधार पर खिलाड़ी अपनी गोटी आगे बढ़ाते हैं। 1 से लेकर 100 तक के खाने में कहीं सीढ़ी तो कहीं सांप आपका इंतजार कर रहे होते हैं। सीढ़ी चढ़कर आप अपनी मंजिल के नजदीक जाते हैं तो सांप के डंसने के बाद आप नीचे भी जा सकते हैं।

लूडो

Best family board games to play during coronavirus lockdown
लूडो - फोटो : ट्विटर

हर घर में इस समय लूडो खेलों का राजा बन बैठा है और तो और इस खेल का ऑनलाइन संस्करण इसे 90 के दशक के बच्चों का चहेता बना रहा है। लॉकडाउन से पहले लाल-पीला, हरा-नीला वर्गों वाली इसकी दफ्ती किराने के दुकान की आलमारी के किसी कोने में धूल खा रही थी, लेकिन अब उस उस बोर्ड के भी दिन बदल गए हैं। अब इन्हीं दुकानों पर लूडो की बहुत मांग की जा रही है। सांप-सीढ़ी की तरह ही लूडो में भी पासे का अहम रोल होता है। हेडक्वार्टर के भीतर गोटियों को छह अंक आने पर बाहर निकाला जाता है और जल्द से जल्द अपने घर में पहुंचाना होता है। यह खेल चार लोगों के बीच खेला जाता है। सुरक्षित स्थल के भीतर न होने पर आपकी गोटी विपक्षी खिलाड़ी द्वारा मारी भी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजा मंत्री चोर सिपाही

Best family board games to play during coronavirus lockdown
राजा मंत्री चोर सिपाही - फोटो : ट्विटर

बच्चा जब स्कूल जाने लगता है तो अपने सहपाठियों के साथ जिस खेल को सबसे पहले खेलना शुरू करता है उनमें से एक है राजा, मंत्री, चोर, सिपाही। चार लोगों के बीच खेले जाने वाले इस खेल में कागज की चार पर्चियों में राजा, मंत्री, चोर, सिपाही लिख दिया जाता है। हर किरदार के एक निश्चित अंक मिलते हैं। सभी चारों खिलाड़ियों को एक-एक पर्ची चुननी होती थी, जिसमें मंत्री की पर्ची वाले खिलाड़ी को चोर और सिपाही का पता लगाना होता है। शायद 90s के बच्चे इस खेल को खेलने वाली आखिरी पीढ़ी थी।

विज्ञापन
Best family board games to play during coronavirus lockdown
कैरम - फोटो : ट्विटर

कैरम यानि बच्चे, बड़े सभी का सबसे पसंदीदा खेल। शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे यह खेल पसंद न हो। इस खेल की सबसे बड़ी खासियत यही है कि आप इसे कहीं भी खेल सकते हैं। चार या दो लोगों के साथ खेले जाने वाला कैरम प्लाइवुड के चौकोर बेस पर खेला जाता है। जहां काली और सफेद गोटियों को स्ट्राइक के माध्यम से चारों कोनों पर मौजूद छेद के भीतर डालना होता है। दोनों तरह की गोटियों की संख्या 9–9 होती हैं व इसके अतिरिक्त एक गोटी लाल रंग की होती है, जिसे रानी कहा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed