आमतौर पर भारत में पुलिस पर बल प्रयोग, भ्रष्टाचार और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन कोरोना काल में इन खाकी वर्दीधारियों की एक अलग ही तस्वीर नजर आ रही है। लॉकडाउन के दौरान ऐसा ही एक नजारा गुरुवार को दिल्ली में उस वक्त देखने को मिला, जब पुलिसवाले केक लेकर देश की शीर्ष मुक्केबाज और राज्यसभा सांसद एमसी मैरीकॉम के बंगले पहुंच गए।
केक लेकर मुक्केबाज मैरीकॉम के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, साथ में मनाया उनके बेटे का जन्मदिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, 14 मई को छह बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम के छोटे बेटे प्रिंस का जन्मदिन होता है, इस मौके को खास बनाने के लिए तुलगक रोड पुलिस स्टेशन का लगभग एक दर्जन स्टाफ महिला मुक्केबाज के घर पहुंचा। ग्ल्वस और मास्क लगाए पुलिसकर्मियोंं ने न सिर्फ प्रिंस को बधाई दी, बल्कि केक काटकर जन्मदिन को यादगार भी बनाया।
मूलत: मणिपुर की रहने वालीं मैरीकॉम ने इस खास सेलिब्रेशन का वीडियो ट्वीट करते हुए दिल्ली पुलिस डीसीपी का शुक्रिया अदा किया। साथ ही साथ पुलिस कमिश्नर, लेफ्टिनेंट गर्वनर, एसीपी चाणक्यपुरी प्रज्ञा आनंद को कोविड-19 के खिलाफ तत्परता से लड़ने के लिए सैल्यूट भी किया।
Thank you @DCPNewDelhi for making this birthday so special for my younger son Prince Kom.
You all are real frontline warriors, i salute you all for your dedication and commitment.@CPDelhi @DelhiPolice @LtGovDelhi @pragya_92 pic.twitter.com/5LOcEN3CH8
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस जानलेवा माहौल में देश के किसी कोने में पुलिसवाले केक काट रहे हो, इसके पहले भी बच्चों और बुजुर्गों के जन्मदिन पर केक पहुंचाने से लेकर लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए कानून के रखवाले बॉलीवुड के लोकप्रिय गाने गाते नजर आ चुके हैं।
इन नेक कामों के अलावा कोविड-19 से लड़ने हुए पुलिसकर्मी बतौर फ्रंटलाइन योद्धा अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर रहे हैं। लॉकडाउन लागू कराने से लेकर कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान भी वो कर रहे हैं। कंटेनमेंट जोन जैसी जोखिम वाली जगहों पर सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं।