सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IND vs SA T20: Indian Team Loses Third Consecutive Match; South Africa Takes Unassailable Lead Wolvaardt 100

IND vs SA T20: लगातार तीसरा मैच हारी भारतीय टीम; वोल्वार्ड्ट के शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने बनाई अजेय बढ़त

हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, जोहानिसबर्ग Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 23 Apr 2026 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार

दक्षिण अफ्रीका ने पहला टी20 मुकाबला छह विकेट से और दूसरा आठ विकेट से जीता था। वोल्वार्ड्ट ने पहले मैच में 51 और दूसरे मैच में 54 रन की पारी खेली थी। 

IND vs SA T20: Indian Team Loses Third Consecutive Match; South Africa Takes Unassailable Lead Wolvaardt 100
एल वोल्वार्ड्ट - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान एल वोल्वार्ड्ट के शतक की बदौलत मैच 9 विकेट से जीता। भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी हार थी। दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 
Trending Videos

भारत ने बनाए थे 192 रन
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम ने चार विकेट पर 192 रन बनाए थे। टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने आईं शैफाली वर्मा ने 64 रनों की पारी खेली। 46 गेंदों पर खेली गई पारी में वर्मा ने दो छ्क्के और आठ चौके लगाए थे। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 38 गेंदों पर तीन छक्कों और सात चौकों की मदद से 66 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों पर 37 और ऋचा घोष ने 10 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वोल्वार्ड्ट का दमदार शतक
193 का लक्ष्य आसान नहीं था, लेकिन बेहतरीन फॉर्म में चल रही दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोल्वार्ड्ट ने अपने तीसरे टी20 शतक की बदौलत लक्ष्य को न सिर्फ आसान, बल्कि छोटा साबित कर दिया। पारी की शुरुआत करने आईं वोल्वार्ड्ट 53 गेंदों पर पांच छक्कों और 14 चौकों की मदद से 115 रन बनाकर आउट हुईं। उनका विकेट 183 के स्कोर पर गिरा, तब तक वह टीम के लिए जीत की कहानी लिख चुकी थीं। वोल्वार्ड्ट का टी20 का यह सबसे बड़ा स्कोर है। 

सुने लुस ने भी खेली तूफानी पारी
उनके साथ पारी की शुरुआत करने आईं सुने लुस 42 गेंदों पर दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहीं। ताजमिन ब्रिट्स चार गेंदों पर दो रन बनाकर नाबाद रहीं। दक्षिण अफ्रीका ने 16.3 ओवर में एक विकेट पर 193 रन बनाकर मैच नौ विकेट से जीत लिया। वोल्वार्ड्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed