{"_id":"69e9d6c61445a31acf0daa92","slug":"mistakes-will-not-be-repeated-in-ahmedabad-ioa-office-bearers-will-not-be-part-of-2030-cwg-organizing-company-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की गलतियां अहमदाबाद में नहीं दोहराई जाएंगी: 2030 CWG की आयोजन कंपनी में नहीं होंगे आईओए के पदाधिकारी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दिल्ली की गलतियां अहमदाबाद में नहीं दोहराई जाएंगी: 2030 CWG की आयोजन कंपनी में नहीं होंगे आईओए के पदाधिकारी
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार
ओसी में आईओए पदाधिकारियों की बजाय सीईओ, सीओओ और सीएफओ जैसे पदों पर विशुद्ध पेशेवर विशेषज्ञों को रखा जाएगा।
राष्ट्रमंडल खेल 2022 की तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अहमदाबाद में होने वाले 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में विवादों से बचने के लिए मेजबान गुजरात सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) फूंक-फूंककर कदम रखने जा हैं। आयोजक ऐसी गलतियां नहीं दोहराना चाहते हैं जो 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में विश्वव्यापी किरकिरी का कारण बनी थीं। जिसके चलते 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन कंपनी (ओसी) में आईओए के शीर्ष पदाधिकारियों को शामिल नहीं किए जाने की तैयारी कर ली गई है।
ओसी में आईओए पदाधिकारियों की बजाय सीईओ, सीओओ और सीएफओ जैसे पदों पर विशुद्ध पेशेवर विशेषज्ञों को रखा जाएगा। 2010 के खेलों में आयोजन समिति के चेयरमैन तत्कालीन आईओए अध्यक्ष सुरेश कलमाडी थे। इसमें ज्यादातर पदाधिकारी आईओए से ही संबद्ध थे। 2030 के खेलों के आयोजन की निगरानी का मुख्य जिम्मा मंत्रियों के समूह (ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स) और उससे नीचे खेलों के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) का होगा। ये दोनों ग्रुप, ओसी के साथ मिलकर काम करेंगे।
मंत्रियों के समूह में होंगे देश के कद्दावर मंत्री
सूत्र बताते हैं कि मंत्रियों के समूह, निदेशक मंडल और ओसी की घोषणा मई माह के अंत या जून माह तक किए जाने की उम्मीद है। मंत्रियों के समूह की संख्या 10 तक होगी जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री, वित्त मंत्री, विदेश मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री, सांस्कृतिक-पर्यटन मंत्री, सूचना प्रसारण मंत्री, खेल मंत्री, गुजरात के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे।
मुख्य कामों की मंजूरी मंत्रियों का समूह देगा। इसके नीचे निदेशक मंडल होगा जिसमें कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के दो प्रतिनिधि, कॉमनवेल्थ एसोसिएशन ऑफ इंडिया या आईओए के दो प्रतिनिधि, गुजरात सरकार से जुड़े चार प्रतिनिधि, दो देश के नामी खिलाड़ी और दो सदस्य निजी क्षेत्र से होंगे। निदेशक मंडल, ओसी को कार्यों को सुचारु ढंग से पूरा कराने का निर्देश देगा और उन पर निगरानी रखेगा।
आयोजन कंपनी में होंगे विशुद्ध पेशेवर
2010 में आयोजन समिति बनी थी, लेकिन अब इसे आयोजन कंपनी का नाम दिया गया है। इसमें विशुद्ध पेशेवरों की नियुक्ति होगी। ओसी कमाई और खर्च का लेखा-जोखा रखेगी। राष्ट्रमंडल खेलों की कमाई का मुख्य स्रोत प्रसारण अधिकारी, प्रायोजक और टिकटों से होने वाली कमाई होगी। ओसी इसके लिए पूरी योजना बनाएगी। साथ ही ओसी यात्रा, रहना, खाना, स्थानीय ट्रांसपोर्ट, सुरक्षा, इवेंट मैंनेजमेंट के अलावा इन्फ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्च का भी ब्योरा रखेगी। ओसी पूरी तरह से गैर-लाभकारी कंपनी होगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X