{"_id":"5edfce078ebc3e42bb683dbb","slug":"renee-gracie-a-supercar-racer-change-her-career-and-becomes-adult-star-know-whole-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेसिंग छोड़ एडल्ट फिल्म स्टार बनी यह महिला खिलाड़ी, कमाने लगीं हर हफ्ते 19 लाख रुपये","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
रेसिंग छोड़ एडल्ट फिल्म स्टार बनी यह महिला खिलाड़ी, कमाने लगीं हर हफ्ते 19 लाख रुपये
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 10 Jun 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रेनी ग्रैसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी ऑस्ट्रेलिया की रेसिंग ट्रैक पर तेज रफ्तार से सुपर कारों को दौड़ाने और जीतने की ललक रखने वाली महिला रेसर रेनी ग्रैसी ने अचानक से अपने करियर का ट्रैक बदल दिया और सभी को अपने फैसले से हैरान कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कार रेसिंग खिलाड़ी ग्रैसी कई सालों से इस खेल में अपनी किस्मत आजमा रही थीं। वे साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया की पहली फुल टाइम महिला कार रेसर भी बनीं लेकिन जल्दी ही किसी अन्य महिला ड्राइवर ने उन्हें रेस में पछाड़ दिया। इसके बाद कई कोशिशों के बावजूद वे रेसिंग ट्रैक पर जूझती रहीं, जिसकी वजह से उन्हें स्पॉन्सर मिलने में भी मुश्किलें होने लगी।
2 of 5
रेनी ग्रैसी
- फोटो : Renee Gracie instagram
25 वर्षीय रेनी ग्रैसी V8 सुपरकार ड्राइवर थीं लेकिन इस खेल में उन्हें उतनी कमाई नहीं हो रही थी और उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब होने लगी। इसकी वजह से कई कोशिशों के बावजूद उन्होंने एक ऐसे क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया जिसे हर कोई पसंद नहीं करता है।
3 of 5
रेनी ग्रैसी
- फोटो : Renee Gracie instagram
रेनी ने एडल्ट स्टार बनने का फैसला किया और फिर कार छोड़कर कैमरे के सामने जिंदगी की रेस लगाने की ठान ली। बतौर रेनी, वे अपनी तस्वीरें बेचकर पैसे कमाती हैं। वे अब यहां प्रति सप्ताह 25 हजार डॉलर यानी करीब 19 लाख रुपये तक की कमाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेनी ग्रैसी
- फोटो : Renee Gracie instagram
रेनी ने इस क्षेत्र में कदम रखते वक्त इंटरनेट पर एक ऐसा पेज देखा, जिसपर पर वह अपनी न्यूड (अंतरंग तस्वीरें) और वीडियो बेच कर कमाई कर सकती थीं। इसके बाद उन्होंने यहां काम करना शुरू किया और पहले ही हफ्ते में उन्होंने तीन हजार डॉलर यानी करीब (सवा दो लाख रुपये) की कमाई की।
विज्ञापन
5 of 5
रेनी ग्रैसी
- फोटो : Renee Gracie instagram
रेनी ग्रैसी कहती हैं, 'मैंने इस इंडस्ट्री में आकर अपनी जिंदगी का सही फैसला किया है क्योंकि इसने मुझे आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है। यहां मुझे इतनी कमाई होती है जितना मैंने कभी नहीं सोचा था। मैं इस काम को पसंद करती हूं। रेनी कहती हैं कि वे अब अपने पुराने दिनों को याद नहीं करना चाहती हैं और यहां सफल होने की वजह से वे अब इसे जारी रखना चाहती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।