सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports Update: Sreeshankar wins long jump title in Kazakhstan, Toor wins shot put event at Indian Grand Prix

Athletics: कजाकिस्तान में श्रीशंकर का लंबी कूद में जलवा, तूर ने इंडियन ग्रांप्री में गोला फेंक स्पर्धा जीती

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 03 Aug 2025 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार

एशियाई खेलों के दो बार के स्वर्ण पदक विजेता गोला फेंक एथलीट तजिंदरपाल सिंह तूर ने शनिवार को इंडियन ग्रां प्री के तीसरे चरण में शीर्ष स्थान हासिल किया।

Sports Update: Sreeshankar wins long jump title in Kazakhstan, Toor wins shot put event at Indian Grand Prix
मुरली श्रीशंकर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

लंबी कूद के अनुभवी भारतीय खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने लंबी चोट से वापसी करते हुए कजाकिस्तान के अल्माटी में शनिवार को कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में शीर्ष स्थान के साथ लगातार तीसरी प्रतियोगिता में खिताब पर कब्जा कर लिया। इस 26 साल के खिलाड़ी ने विश्व  एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर कांस्य स्तर (श्रेणी सी) मीट में अपने पहले प्रयास में 7.94 मीटर की छलांग के साथ खिताब पक्का किया।
Trending Videos


उनके अन्य प्रयास 7.73 मीटर, 7.58 मीटर, 7.57 मीटर, 7.80 मीटर और 7.79 मीटर थे। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 8.41 मीटर है। यह घुटने की चोट से वापसी के बाद श्रीशंकर की तीसरी प्रतियोगिता थी। उन्हें यह चोट पिछले साल अप्रैल में लगी थी। उन्होंने इसकी सर्जरी करवाई थी जिसके बाद पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बावजूद वह भाग नहीं ले पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तूर सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए तैयार
एशियाई खेलों के दो बार के स्वर्ण पदक विजेता गोला फेंक एथलीट तजिंदरपाल सिंह तूर ने शनिवार को इंडियन ग्रां प्री के तीसरे चरण में शीर्ष स्थान हासिल किया। इससे दिखता है कि वह इस महीने के अंत में चेन्नई में होने वाली अंतर-राज्यीय सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए तैयार हैं। 30 वर्षीय तूर ने गुरु नानक स्टेडियम में 18.93 मीटर की दूरी तक ‘आयरन बॉल’ फेंकी। इससे वह 20-24 अगस्त तक चलने वाली चेन्नई प्रतियोगिता के लिए अच्छी फॉर्म में दिखे। यह सितंबर में होने वाली तोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अंतिम क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता होगी।

तमिलनाडु की हांग्झोउ एशियाई खेलों की पदक विजेता विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ का खिताब जीता जबकि महाराष्ट्र के सर्वेश अनिल कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में आसानी से जीत हासिल की। राजस्थान के उभरते हुए भाला फेंक एथलीट यशवीर सिंह ने 77.79 मीटर के प्रयास के साथ पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed