सब्सक्राइब करें

Tokyo Olympics: 13 साल की मोमिजी नहीं ये हैं सबसे युवा ओलंपियन, जानें अब तक का इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 27 Jul 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympics: Youngst summer medallists of all time 1896 to 2021 
मोमिजी निशिया - फोटो : social media

आम तौर पर जिस उम्र में बच्चे खिलौनों या वीडियो गेम से खेलते हैं, उस उम्र में इन दो लड़कियों ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया। एक का नाम मोमिजी निशिया है जबकि दूसरे का नाम रेसा लील। अपना पहला ओलंपिक खेल रही जापान की मोमिजी निशिया ने महज 13 साल 330 दिन की उम्र में महिलाओं की व्यक्तिगत स्केटबोर्डिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वह इस साल टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं। वहीं, दूसरी तरफ इसी इवेंट (स्केटबोर्डिंग) में रजत पदक जीतने वाली रेसा लील की उम्र भी 13 साल है। ब्राजील की रेसा ने 13 साल 203 दिन की उम्र में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस इवेंट का कांस्य पदक भी जापान की फुना नाकायामा ने जीता, जो महज 16 साल की है। जब से इन तीनों लड़कियों ने पदक जीता है तब से ये सुर्खियों में हैं। वहीं, मंगलवार को अमेरिका की स्कूली छात्रा 17 साल की लीडिया जेकोबी ने महिलाओं की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक तैराकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। जेकोबी ने एक मिनट 4.95 सेकेंड के समय के साथ खिताब अपने नाम किया। अकसर लोग कहते हैं कि उम्र महज एक संख्या है। मगर कुछ लोग इससे इतर होते हैं। इन बेटियों ने साबित कर दिखाया है कि उम्र महज एक संख्या नहीं होती बल्कि इसी उम्र आप अगर चाहें तो सबकुछ कर सकते हैं। 13-17 साल की बेटियों ने जिस तरह से अब तक इस ओलंपिक में प्रदर्शन किया है वह वाकई काबिले तारीफ है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं ओलंपिक इतिहास के युवा ओलंपियन के बारे में, जिन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीता है।

Trending Videos
Tokyo Olympics: Youngst summer medallists of all time 1896 to 2021 
दिमित्रोस लोंड्रास - फोटो : social media

1896 एथेंस ओलंपिक
यूनान के जिम्नास्ट दिमित्रोस लोंड्रास सबसे युवा ओलंपियन हैं। उन्होंने 10 साल और 216 दिन की उम्र में टीम समानांतर बार स्पर्धा में हिस्सा लिया और तीसरे स्थान पर रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tokyo Olympics: Youngst summer medallists of all time 1896 to 2021 
कारला मारनगोनी - फोटो : social media

एम्सटर्डम ओलंपिक 1928 

  • लुगीना गियावोट्टी (इटली), 11साल 301 दिन, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक
  • इनेस वर्सेसी (इटली), 12 साल 216 दिन, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक
  • कारला मारनगोनी (इटली), 12 साल 269 दिन, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक
  • डोरोथी पोयनटन  हिल (अमेरिका), 13 साल 23 दिन, गोताखोरी
Tokyo Olympics: Youngst summer medallists of all time 1896 to 2021 
मार्जोरी गेस्ट्रिंग - फोटो : social media

बर्लिन ओलंपिक 1936

  • इंगे सोरेनसेन (डेनमार्क), 12 साल 21 दिन, तैराकी
  • मार्जोरी गेस्ट्रिंग (अमेरिका), 13 साल 268 दिन, गोताखोरी
विज्ञापन
Tokyo Olympics: Youngst summer medallists of all time 1896 to 2021 
क्लाउस जेरता - फोटो : social media
रोम ओलंपिक 1960
  • क्लाउस जेरता (जर्मनी), 13 साल 280 दिन, रोइंग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed