Tokyo Paralympics: तीरंदाज राकेश ने जगाई पदक की आस, ओपन रैंकिंग राउंड में तीसरे स्थान पर, जानें बाकी रिजल्ट
टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय तीरंदाज राकेश कुमार ने पदक की उम्मीद जगा दी है। वह व्यक्तिगत कंपाउंड रैंकिंग राउंड में तीसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही उन्होेंने पाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो पैरालंपिक में भा्रतीय तीरंदाज राकेश कुमार ने पदक की आस जगा दी है। वह व्यक्तिगत कंपाउंड रैंकिंग राउंड में तीसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय पैरा एथलीट राकेश ने 699 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस जीत के बाद अब राकेश से पदक जीतने की उम्मीद है। यह उनका अब तक का सबसे अच्छा व्यक्तिगत रिकॉर्ड है।
पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में श्याम सुंदर स्वामी ने निराश किया। वह क्लास एसटी में 682 अंको के साथ 21वें स्थान पर रहे। हालांकि स्वामी ने इस दौरान सीजन का सबसे अच्छा स्कोर किया।
Take a look 👇 at the results of Men's Individual Compound Open Ranking Round
India's 🇮🇳@RakeshK21328176 (Class-W2) finishes 3rd with a Personal Best score of 699/720@Shyamsu15152060 (Class-ST) finishes 21st with a Season Best score of 682/720#Cheer4India #Praise4Para pic.twitter.com/sVyAe0d2rSविज्ञापन — SAI Media (@Media_SAI) August 27, 2021
पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में विवेक चिकारा और हरविंदर सिंह अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। विवेक क्लास-एसटी में 609 अंकों के साथ 10वें स्थान पर रहे। वह 720 में से 609 अंक अर्जित कर पाए।
जबकि तीरंदाज हरविंदर ने क्लास एसटी में 720 में 600 हासिल किए और वह 21वें नंबर प रहै। इसके अलावा कंपाउंड मिक्स्ड टीम भी कोई खास करिश्मा नहीं कर पाई। वह 1370 अंकों के साथ छठे स्थान पर रही।