Jasmine Lamboriya Gold Medal: विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण, जैस्मिन लैम्बोरिया का गोल्डन पंच
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता जैस्मिन लंबोरिया (57 भारवर्ग) ने भारत को स्वर्णिम सफलता दिलाई है। विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

विस्तार

12 साल में पहली बार पुरुष वर्ग में झोली खालीJasmine Lamboriya clinches Gold at the World Boxing Championship in Liverpool.
— ANI (@ANI) September 14, 2025
Source: Boxinf Federation Of India pic.twitter.com/6o2grqakuz
पुरुष वर्ग में 12 वर्ष में पहली बार ऐसा हुआ जब भारतीय मुक्केबाजों को खाली हाथ लौटना होगा। जदुमणि सिंह के सामने गत विश्व चैंपियन कजाखस्तान के सांजेर ताशकेनबे थे जिनके खिलाफ उन्हें 0-4 से हार मिली। जदुमणि की हार के साथ यह तय हो गया कि भारत के दस सदस्यीय पुरुष दल का इस बार कोई पदक नहीं मिलेगा। ऐसा 2013 के बाद पहली बार होगा। ताशकंद में 2023 में भारत ने 3 कांस्य जीते थे।