{"_id":"615cf7188ebc3e0bc5796258","slug":"world-wrestling-championship-wrestler-pinki-loses-bronze-play-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: पहलवान पिंकी को कांस्य पदक के मुकाबले में जेना से मिली शिकस्त","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: पहलवान पिंकी को कांस्य पदक के मुकाबले में जेना से मिली शिकस्त
Wed, 06 Oct 2021 06:38 AM IST
देव कश्यप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो (नार्वे)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो (नार्वे)
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 06 Oct 2021 06:38 AM IST
सार
पिंकी इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पांचवीं महिला पहलवान बनने के लिए चुनौती पेश कर रही थी।
विज्ञापन
Wrestler Pinky
- फोटो : wrestlingtv.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व एशियाई चैंपियन पिंकी (76 किग्रा) का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया। पिंकी को कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में अमेरिका की जेना रोस बुरकर्ट के हाथों 2-5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पिंकी इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पांचवीं महिला पहलवान बनने के लिए चुनौती पेश कर रही थी।
विज्ञापन
हैनी कुमारी (50 किग्रा) सहित भारत की युवा पहलवानों ने विश्व चैंपियनशिप में निराश किया। हैनी ने कोरिया की मिरान चियोन के खिलाफ 9-2 की जीत के साथ शुरुआत की लेकिन क्वार्टर फाइनल में रूस की नादेजदा सोकोलोवा के खिलाफ वह सिर्फ 35 सेकंड में हार गईं।
विज्ञापन
सोकोलोवा ने शुरुआती 15 सेकंड में ही 6-0 की बढ़त बना ली और इसके बाद उन्हें मुकाबला अपने नाम करने में अधिक समय नहीं लगा। पूजा (53 किग्रा) को जापान की अकारी फुजिनामी से हार मिली, जिन्होंने अपने कॅरिअर में अब तक कोई मुकाबला नहीं गंवाया है। भतेरी (65 किग्रा) को रूस की दिनारा कुदाएवा सेलिखोवा के खिलाफ 0-8 से मात मिली। किरन (76 किग्रा) ने कोरिया की किम कोली को 6-0 से हराकर शुरुआत की लेकिन अंतिम-8 में अमेरिका की एडेलिन मारिया ग्रे ने उन्हें चित्त कर दिया।
विज्ञापन