WWE (डब्ल्यूडब्ल्यूई) की दुनिया में पुरुष पहलवान अगर छाए रहे हैं तो महिला पहलवानों की भी खूब चर्चाएं होती रही हैं। कई महिला खिलाड़ियों ने जहां ताकत में अपना लोहा मनवाया वहीं कईयों ने अपनी खूबसूरती से जलवे बिखेरे। हालांकि बढ़ती उम्र और समय के साथ वे खिलाड़ी रिंग से दूर हो गईं और अलग-अलग कामों में जुट गईं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर और जानते हैं कि इस वक्त कौन-कहां है।
कभी WWE के रिंग में बिखेरे थे जलवे, जानें आज कौन-कहां और किस हालत में है
चीना:
90 के दशक में जोआन मैरी लॉरर ने चीना के नाम से कुश्ती के रिंग में कदम रखा और WWF, WCW, WWE फ्रेंचाइजी में पहली बार जानी-मानी महिला पहलवान बनीं। लेकिन साल 2016 में वह अपने घर में मृत पाई गईं। उनकी मौत के पीछे का कारण अत्यधिक मात्रा में नशे का सेवन करना पाया गया।
सेबल:
रेना मार्लेट लेसनर पेशेवर कुश्ती में सेबल के नाम से मशहूर हुईं। हालांकि कुश्ती की दुनिया छोड़ने के बाद उन्होंने प्लेबॉय मैगजीन के लिए पोज दिए (तस्वीरें खिंचाई) और टीवी शो के साथ पैसिफिक ब्लू, कॉर्की रोमानो जैसी फिल्मों में अभिनय किया।
सनी:
टैमी लिन सीच, जो अपने रिंग नाम सनी से जानी जाती थीं, एक पेशेवर कुश्ती प्रबंधक और अनाउंसर रहीं। 90 के दशक में पहली WWE दिवा बनने और अपने सफल कुश्ती करियर के बाद, उन्होंने प्रबंधन का रुख किया। उन्होंने बाद में मादक पदार्थों का सेवन शुरू कर दिया और फिर एडल्ट फिल्मों में भी काम किया है।
केली केली:
बारबरा जीन ब्लैंक को पेशेवर कुश्ती में उनके प्रशंसक केली केली के रूप में जानते हैं। उन्होंने कुश्ती के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी सफलता हासिल की। उन्होंने एक मॉडल के रूप में काम किया और टीवी का जाना माना चेहरा बनीं। वह डेज ऑफ अवर लाइव्स और वैग्स में भी दिखाई दीं।
कमेंट
कमेंट X