फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics 2024: सीन नदी पर उद्घाटन समारोह के दौरान बारिश बन सकती है विलेन, खिलाड़ी करेंगे नावों से परेड

Fri, 26 Jul 2024 08:32 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 26 Jul 2024 08:32 AM IST
सार

आम तौर पर खिलाड़ी पारंपरिक रूप से स्टेडियम में मार्च करते हुए प्रवेश करते हैं लेकिन पेरिस ओलंपिक में 10,500 खिलाड़ी 90 से अधिक नावों पर सवार होकर सीन नदी पर छह किलोमीटर की परेड करेंगे। इस दौरान नदी के किनारे सैकड़ों की संख्या में दर्शक उनकी हौसलाअफजाई के लिए मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Rain may become a villain during the opening ceremony on the Seine River
ओलंपिक - फोटो : twitter
सीन नदी पर पेरिस ओलपिक के अनूठे उद्घाटन समारोह के दौरान मौसम की गाज गिर सकती है क्योंकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश का अनुमान जताया है। फ्रांस के मौसम विभाग मेटियो फ्रांस ने शुक्रवार की सुबह बारिश की भविष्यवाणी की है। दोपहर को मौसम साफ रहेगा लेकिन शाम को बारिश हो सकती है जिस समय उद्घाटन समारोह होना है। बारिश होने पर भी उद्घाटन समारोह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा।


आम तौर पर खिलाड़ी पारंपरिक रूप से स्टेडियम में मार्च करते हुए प्रवेश करते हैं लेकिन पेरिस ओलंपिक में 10,500 खिलाड़ी 90 से अधिक नावों पर सवार होकर सीन नदी पर छह किलोमीटर की परेड करेंगे। इस दौरान नदी के किनारे सैकड़ों की संख्या में दर्शक उनकी हौसलाअफजाई के लिए मौजूद रहेंगे। प्रत्येक राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल की नौकाओं में कैमरे लगे होंगे, जिससे टीवी और ऑनलाइन पर देख रहे दर्शक पूरी गतिविधि को नजदीक से देख सकेंगे। परेड ट्रोकाडेरो के सामने समाप्त होगी, जहां समारोह के अंतिम चरण और उत्सव शो होंगे। बीचबॉल की स्पर्धा ऐतिहासिक एफिल टावर के बगल में होगी।
 
Paris Olympics 2024: Rain may become a villain during the opening ceremony on the Seine River
इस बार दिखेगी लैंगिक समानता
इस ओलंपिक में लैंगिक समानता भी देखने को मिलेगी। कुल 10, 500 खिलाड़ियों में आधी महिलाएं होंगी। ग्यारह अगस्त तक चलने वाले पेरिस खेलों का पारंपरिक समापन समारोह पुरुषों की मैराथन की जगह महिलाओं की मैराथन से होगा। इस बार 32 में से 28 खेल ऐसे हैं जिसमें पुरुष और महिला दोनों भाग लेंगे।
Paris Olympics 2024: Rain may become a villain during the opening ceremony on the Seine River
फलस्तीन टीम का तोहफों और तालियों से स्वागत
फलस्तीन के ओलंपिक दल का यहां पहुंचने पर लोगों ने तालियों और तोहफों के साथ स्वागत किया और तोहफों में खाने का सामान और गुलाब के फूल शामिल थे। पेरिस हवाई अड्डे से बाहर निकलकर फलस्तीन के खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अब तक 39000 फलस्तीनियों की जान ले चुके इस्राइल-हमास युद्ध के बीच उनकी मौजूदगी संकेत की तरह होगी। खिलाड़ियों, फ्रांस के समर्थकों और राजनीतिज्ञों ने यूरोपीय देशों से फलस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया है। कइयों ने ओलंपिक में इस्राइली खिलाड़ियों के खेलने पर नाराजगी जताई है जिन्होंने इस्राइल पर युद्धापराध और मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Rain may become a villain during the opening ceremony on the Seine River
टेनिस खिलाड़ी कर्बर लेंगी ओलंपिक के बाद संन्यास
तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन एंजेलिक कर्बर ने घोषणा की कि वह पेरिस ओलंपिक में खेलने के बाद संन्यास ले लेंगी। जर्मनी की इस 36 साल की टेनिस खिलाड़ी ने रोला गैरों में फ्रेंच ओपन को छोड़कर सभी ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं और वह लाल बजरी पर पेरिस ओलंपिक खेलने के बाद ही खेल को अलविदा कर देंगी। पेरिस ओलंपिक में वह शुरूआती दौर में जापान की चार बार की मेजर विजेता नाओमी ओसाका से भिड़ेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed