Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Paris Olympics: Manika Batra will face Britain's Hersey in first match, Sharath Kamal will face Kozul
{"_id":"66a21c7379ac98506505b8dc","slug":"paris-olympics-manika-batra-will-face-britain-s-hersey-in-first-match-sharath-kamal-will-face-kozul-2024-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: पहले मैच में ब्रिटेन की हर्से से भिड़ेंगी मनिका, शरत कमल का स्लोवेनिया के कोजुल से होगा सामना","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: पहले मैच में ब्रिटेन की हर्से से भिड़ेंगी मनिका, शरत कमल का स्लोवेनिया के कोजुल से होगा सामना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 25 Jul 2024 03:05 PM IST
सार
जी साथियान मुख्य टीम में जगह नहीं बना सके जिससे उन्हें ‘रिजर्व’ खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है। वह 2018 और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की स्वर्ण पदक विजेता पुरुष टीम के सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 4
मनिका बत्रा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत की शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता मनिका बत्रा महिला एकल के शुरूआती दौर में ब्रिटेन की अन्ना हर्से से भिड़ेंगी, जबकि अनुभवी पुरुष खिलाड़ी अचंता शरत कमल स्लोवेनिया के डेनी कोजुल के सामने होंगे। बुधवार को ड्रॉ की घोषणा हुई। मनिका को 18वीं वरीयता मिली है और यह उनका लगातार तीसरा ओलंपिक है। वह 2021 तोक्यो ओलंपिक में एकल में राउंड 32 में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी थीं।
2 of 4
मनिका बत्रा
- फोटो : PTI
पुरुष एकल में हरमीत देसाई का सामना पहले दौर में जोर्डन के अबो यमन से होगा जबकि 25 साल की श्रीजा अकुला (16वीं वरीय) महिला वर्ग में स्वीडन की खिलाड़ी क्रिस्टिना कालबर्ग के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी। राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन शरत कमल भारत के टेबल टेनिस दल की अगुआई कर रहे हैं जिसमें 41 साल का यह खिलाड़ी ओलंपिक में पांचवीं दफा खेलने उतरेगा।
3 of 4
मनिका बत्रा और शरत कमल
- फोटो : Social Media
जी साथियान मुख्य टीम में जगह नहीं बना सके जिससे उन्हें ‘रिजर्व’ खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है। वह 2018 और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की स्वर्ण पदक विजेता पुरुष टीम के सदस्य रह चुके हैं। महिलाओं की टीम स्पर्धा के शुरूआती मुकाबले में 11वीं वरीयता प्राप्त भारत का सामना चौथी वरीय रोमानिया से होगा। जीतने वाली टीम सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मनिका बत्रा
- फोटो : PTI
हाल में मनिका अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 24वीं रैंकिंग पर पहुंची थीं। मनिका और श्रीजा के अलावा महिला टीम की तीसरी सदस्य अर्चना कामत हैं। अयहिका मुखर्जी रिजर्व खिलाड़ी हैं। भारतीय पुरुष टीम में शरत कमल, मानव ठक्कर और राष्ट्रीय चैम्पियन हरमीत शामिल हैं जिसका सामना शुरूआती दौर में शीर्ष रैंकिंग पर काबिज चीन से होगा। पेरिस ओलंपिक में पहली बार भारत टीम स्पर्धा में हिस्सा लेगा। टेबल टेनिस में पुरुष और महिला टीम स्पर्धायें 2008 बीजिंग ओलंपिक में शुरू की गई थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।