Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Paris Olympics: Conspiracy to target Paris Olympics, a Russian person also included among those arrested
{"_id":"66a1d63940fc61198b0d0201","slug":"paris-olympics-conspiracy-to-target-paris-olympics-a-russian-person-also-included-among-those-arrested-2024-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक को निशाना बनाने की साजिश, गिरफ्तार होने वालों में रूस का एक व्यक्ति भी शामिल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक को निशाना बनाने की साजिश, गिरफ्तार होने वालों में रूस का एक व्यक्ति भी शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:06 AM IST
सार
पेरिस के अभियोजकों ने बुधवार को कहा कि उन्होंने ओलंपिक खेलों को अस्थिर करने की योजना बनाने के संदेह में मंगलवार को एक 40 वर्षीय रूसी व्यक्ति को पेरिस में उसके अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
1 of 7
पेरिस ओलंपिक
- फोटो : PTI/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फ्रांसीसी अधिकारियों ने 2024 ओलंपिक को बाधित करने की कई साजिशों को नाकाम कर दिया है जिसमें से एक में रूस के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने पेरिस में खेलों के उद्घाटन समारोह से कुछ दिन पहले बुधवार को यह जानकारी दी। ओलंपिक की मेजबानी की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचने के कारण पिछले कुछ हफ्तों से फ्रांस में हाई अलर्ट है।
2 of 7
पेरिस ओलंपिक
- फोटो : PTI/Twitter
शुक्रवार को सीन नदी पर एक भव्य और उच्च सुरक्षा वाले उद्घाटन समारोह के साथ खेलों की आधिकारिक शुरुआत होगी। पेरिस के अभियोजकों ने बुधवार को कहा कि उन्होंने ओलंपिक खेलों को अस्थिर करने की योजना बनाने के संदेह में मंगलवार को एक 40 वर्षीय रूसी व्यक्ति को पेरिस में उसके अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया।
3 of 7
पेरिस ओलंपिक
- फोटो : PTI/Twitter
फ्रांस पिछले कुछ हफ्तों से हाई अलर्ट पर है क्योंकि ओलंपिक की मेजबानी की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। पेरिस अभियोजक के कार्यालय के एक बयान के अनुसार, गिरफ्तार किए गए रूसी व्यक्ति पर फ्रांस में शत्रुता को भड़काने के उद्देश्य से एक विदेशी शक्ति के इशारे पर खुफिया तरीके से काम करने का आरोप लगाया गया। फ्रांस में इस दंडनीय अपराध के लिए 30 साल की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पेरिस ओलंपिक
- फोटो : PTI/Twitter
अभियोजकों ने कहा कि पेरिस में संदिग्ध के घर की आधिकारिक तलाशी के दौरान पुलिस एजेंटों को ऐसी चीजें मिलीं, जिनसे पता चलता है कि वह ओलंपिक खेलों को अस्थिर करने की साजिश रच रहे थे। पेरिस में रूसी दूतावास ने कहा कि उन्हें गिरफ्तारी के बारे में फ्रांसीसी अधिकारियों से कोई सूचना नहीं मिली है और फ्रांसीसी अधिकारियों से इसके बारे में रिपोर्ट देखने के बाद स्पष्टीकरण मांगा गया है। दूतावास ने आगे कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
5 of 7
पेरिस ओलंपिक
- फोटो : अमर उजाला
यूक्रेन में रूस के युद्ध और गाजा में इजरायल-हमास संघर्ष के कारण उच्च अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच खेलों के आयोजकों को साइबर हमले की चिंताओं सहित प्रमुख सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका में फ्रांसीसी अधिकारियों और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, ओलंपिक और फ्रांस के हालिया चुनावों को लक्षित करते हुए रूस से बाहर विस्तृत दुष्प्रचार अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।