फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PV Sindhu Engaged: ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने की वेंकट दत्ता साई से सगाई, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

Sat, 14 Dec 2024 08:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 14 Dec 2024 08:41 PM IST
सार

पीवी सिंधू ने शनिवार को वेंकट साई दत्ता से सगाई कर ली। वह 22 दिसंबर को झीलों के शहर कहे जाने वाले उदयपुर में शादी रचाएंगी।

विज्ञापन
PV Sindhu Engaged: Olympic medalist PV Sindhu engaged to Venkat Sai Dutta, shared photo on social media
पीवी सिंधू-वेंकट साई दत्ता - फोटो : pvsindhu1
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने शनिवार को वेंकट दत्ता साई से सगाई कर ली। वह 22 दिसंबर को झीलों के शहर कहे जाने वाले उदयपुर में शादी रचाएंगी। सिंधू ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by PV Sindhu (@pvsindhu1)


PV Sindhu Engaged: Olympic medalist PV Sindhu engaged to Venkat Sai Dutta, shared photo on social media
सचिन-सिंधू-वेंकट - फोटो : @sachin_rt
कौन हैं पीवी सिंधू के होने वाले पति वेंकट दत्ता साई?
बैडमिंटन खिलाड़ी के होने वाले पति वेंकट दत्ता साई पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजी में कार्यकारी निदेशक हैं। वेंकट ने फाउंडेशन ऑफ लिबरल एंड मैनेजमेंट एजुकेशन से लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज/लिबरल स्टडीज से डिप्लोमा किया है। उन्होंने 2018 में फ्लेम यूनिवर्सिटी बैचलर ऑफ बिजनेस एडिमिनिस्ट्रेशन से बीबीए अकाउंटिंग एंड फाइनेंस पूरा किया और फिर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बंगलूरू से डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग में मास्टर डिग्री हासिल की। वेंकट के लिंक्डिन प्रोफाइल के मुताबिक, वह JSW के साथ समर इंटर्न के साथ-साथ इन हाउस कंसल्टेंट के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने प्रोफाइल में यह भी बताया है कि वह आईपीएल टीम को भी मैनेज कर चुके हैं। उन्होंने 2019 में सोर एप्पल एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया है। पीवी सिंधू के शादी के इवेंट्स 20 दिसंबर से शुरू होंगे और दोनों परिवार 24 दिसंबर को हैदराबाद में एक रिसेप्शन भी देंगे।
PV Sindhu Engaged: Olympic medalist PV Sindhu engaged to Venkat Sai Dutta, shared photo on social media
पीवी सिंधू - फोटो : pvsindhu1
सिंधू के पिता का बयान
सिंधू के पिता पीवी रमना ने हाल ही में पीटीआई को बताया था कि यह सब एक महीने पहले ही तय हुआ। पीवी रमना ने कहा- दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे लेकिन एक महीने पहले ही सब कुछ तय हुआ। यह एकमात्र संभावित समय था क्योंकि जनवरी से उसका (सिंधू का) कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PV Sindhu Engaged: Olympic medalist PV Sindhu engaged to Venkat Sai Dutta, shared photo on social media
पीवी सिंधू - फोटो : @KhelNow
दो साल और चार महीने का खिताबी सूखा खत्म किया
29 वर्षीय बैडमिंटन स्टार ने हाल ही में सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन का खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल में चीन की वू लुओ यू को हराकर महिला एकल का खिताब जीता था। लखनऊ में खेले गए फाइनल मैच में पूर्व विश्व चैंपियन ने चीन की वू लुओ यू को 21-14 21-16 से मात दी और तीसरी बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। वह इससे पहले 2017 और 2022 में भी ट्रॉफी जीती थीं। सिंधू ने दो साल और चार महीने के अंतराल के बाद पोडियम का शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उन्होंने आखिरी खिताब जुलाई 2022 में सिंगापुर ओपन में जीता था। इस साल वह मई में मलयेशिया मास्टर्स सुपर 500 के फाइनल में भी पहुंची थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed