{"_id":"6a06f2e67a65de430001e38a","slug":"sakshi-defeats-world-champion-meenakshi-to-secure-51kg-india-berth-for-cwg-asian-games-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asian Games: साक्षी ने कॉमनवेल्थ और एशियाड के लिए बनाई भारतीय टीम में जगह, वर्ल्ड चैंपियन मीनाक्षी को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Games: साक्षी ने कॉमनवेल्थ और एशियाड के लिए बनाई भारतीय टीम में जगह, वर्ल्ड चैंपियन मीनाक्षी को हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 15 May 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार
साक्षी ने शुक्रवार को एनआईएस पटियाला में खेले गए फाइनल मुकाबले में 48 किलोग्राम वर्ग में मौजूदा वर्ल्ड और एशियन चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा को हराया।
साक्षी
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नेशनल बॉक्सिंग ट्रायल्स के सेमीफाइनल में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन निखत जरीन को हराने वाली साक्षी चौधरी ने ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और इस साल के आखिर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है।
साक्षी ने शुक्रवार को एनआईएस पटियाला में खेले गए फाइनल मुकाबले में 48 किलोग्राम वर्ग में मौजूदा वर्ल्ड और एशियन चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा को हराया। मीनाक्षी 51 किलोग्राम वर्ग में आ गई थीं। वहीं, अस्ताना में 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में 54 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली साक्षी ट्रायल्स के लिए 51 किलोग्राम वर्ग में उतरी थीं।
फाइनल में हारने वाले बॉक्सर का चयन 15 से 20 जून तक चीन के गुइयांग में होने वाले वर्ल्ड बॉक्सिंग कप के लिए किया जाएगा, जबकि विजेता बॉक्सर को हर चार साल में होने वाले इन दोनों बड़े इवेंट्स के लिए कोटा मिलेगा। इससे पहले सेमीफाइनल में साक्षी ने दो बार की वर्ल्ड चैंपियन, कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट और एशियन गेम्स की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट निखत जरीन को शानदार प्रदर्शन के दम पर हराकर चौंका दिया था। वहीं, मीनाक्षी ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नीतू घंघास को मात दी।
51 किलोग्राम वर्ग में इस बार युवा बॉक्सर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। निखत और नीतू दोनों हारकर बाहर हो चुकी हैं। पिछले महीने मंगोलिया के उलानबटार में हुई एशियन चैंपियनशिप में डायरेक्ट एंट्री हासिल करने में नाकाम रहने के बाद निखत को ट्रायल्स में उतरना पड़ा। वह कॉन्टिनेंटल मीट के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं, लेकिन चीन की वू यू से 0-5 से हार गईं। वू यू मौजूदा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
इसके अलावा, सचिन सिवाच (पुरुष 60 किलोग्राम), प्रीति पवार (महिला 54 किलोग्राम) और प्रिया घंघास (महिला 60 किलोग्राम) ने उलानबटार में हुई एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के बाद एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स दोनों के लिए क्वालिफाई किया।
जैस्मिन लैम्बोरिया (महिला 57 किलोग्राम) और अरुंधति चौधरी (महिला 70 किलोग्राम) ने केवल कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई किया, क्योंकि उनकी वेट कैटेगरी एशियन गेम्स कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है। कॉमनवेल्थ गेम्स 23 जुलाई से 2 अगस्त तक ग्लासगो में होंगे। इसके बाद 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स आयोजित किए जाएंगे।
Trending Videos