बॉलीवुड में किस्मत आजमाने उतरे भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के मिस्टर फेवरेट क्रिकेटर सुरेश रैना इन दिनों क्रिकेट नहीं बल्कि बॉलीवुड में बिजी हैं। जी हां आपने सही सुना। रैना क्रिकेट करियर के बीच बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
रैना ऐसे वैसे की नहीं बल्कि अनुराग कश्यप की फिल्म के साथ जुड़ेंगे। अनुराग कश्यप अपनी मशहूर फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का रिमिक लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 18 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
फिल्म का नाम 'मेरठिया गैंगस्टर' है। आगे जानिए, क्राइम और कॉमेडी मिश्रित इस फिल्म में सुरेश रैना की भूमिका क्या होगी? (फोटो: ट्विटर से)
फिल्म में यह होगी सुरेश रैना की भूमिका
प्रतीक ग्रुप और अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म 'मेरठिया गैंगस्टर' में सुरेश रैना एक रोमांटिक गाना गाएंगे। गाना सिद्दांत माधव द्वारा कंपोज किया गया है।
गाने के बोल हैं, "तू मिली सब मिला और क्या मांगू मैं"। सुरेश रैना का नाम जुड़ने के साथ ही फिल्म अभी से ही चर्चाओं में है। इस फिल्म के अलावा 18 सितंबर को कंगना रानोत की 'कट्टी बट्टी' भी रिलीज हो रही है।
इस फिल्म की खास बात यह है कि गैंग्स ऑफ वासेपुर की स्क्रिप्ट लिखने वाले को-राइटर जिशान कादरी ने ही इसकी पटकथा लिखी है। सुरेश रैना फिल्म में अपने गाने को लेकर खासे उत्साहित हैं।
आगे जाने, रैना ने शेयर की फिल्म में अपना एक्सपीरिएंस....
जानें, फिल्म में गाना गाने पर क्या बोले सुरेश रैना
बहुत कम लोग ही जानते हैं कि भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को सिर्फ क्रिकेट ही नहीं गाने का भी शौक है। मेरठिया गैंगस्टर में गाने को लेकर काफी खासे उत्साहित हैं।
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह काफी खुश हैं, क्योंकि यह पहला मौका है जब उन्हें फिल्म में गाना गाने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि फिल्म में गाने के लिए वह हाल ही में मुम्बई गए थे और कुछ दिन गाने की प्रैक्टिस भी की।
फिल्म का निर्देशन रैना के पारिवारिक दोस्त शोएब अहमद, प्रशांत तिवारी, प्रतीक तिवारी और प्रियंका बस्सी हैं। पटकथा जिशान कादरी ने लिखी है।
फिल्म में कलाकारों में संजय मिश्रा, जयदीप अहलावत, मुकुल देव, आकाश, वांस भारद्वाज, चंद्र चूर राय, जतिन सरन, ब्रिजेंद्र काला और इशिता शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।