{"_id":"6a3e57118b4d16c5380a0752","slug":"wimbledon-serena-williams-set-for-comeback-novak-djokovic-seeded-seventh-check-wimbledon-draw-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon: वापसी के लिए तैयार सेरेना विलियम्स, पहले दौर में जॉइंट से सामना; जोकोविच को मिली सातवीं वरीयता","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Wimbledon: वापसी के लिए तैयार सेरेना विलियम्स, पहले दौर में जॉइंट से सामना; जोकोविच को मिली सातवीं वरीयता
Fri, 26 Jun 2026 04:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 26 Jun 2026 04:10 PM IST
सार
वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के मुख्य मुकाबलों की शुरुआत सोमवार से हो रही है। इसका ड्रॉ घोषित कर दिया गया है। महिलाओं में सात बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स इस ग्रैंडस्लैम से एकल वर्ग में वापसी करने जा रही हैं।
विज्ञापन
विंबलडन
- फोटो : ANI/Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात बार की विंबलडन एकल चैंपियन सेरेना विलियम्स सोमवार से शुरू हो रहे इस ग्रैंडस्लैम के पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया की 20 वर्षीय माया जॉइंट से भिड़ेंगी। यह लगभग चार वर्षों के अंतराल के बाद इस टूर्नामेंट में उनका पहला एकल मुकाबला होगा। इस 44 वर्षीय दिग्गज को घसियाले कोर्ट पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए लिए वाइल्ड कार्ड मिला है। वह एकल के अलावा अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स (46) के साथ युगल स्पर्धा में भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
2022 से नहीं खेला एकल मुकाबला
सेरेना की टेनिस में वापसी की शुरुआत दो युगल अभ्यास मुकाबलों से हुई थी, लेकिन रविवार को ऑल इंग्लैंड क्लब द्वारा उनके एकल खेलने की घोषणा के साथ उनकी वापसी को नई गति मिल गई। सेरेना ने अपना पिछला एकल मुकाबला 2022 के यूएस ओपन में खेला था, जहां उन्हें तीसरे दौर में अजला टोमल्यानोविच के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस समय उन्होंने संन्यास शब्द का इस्तेमाल करने से इनकार करते हुए कहा था कि वह टेनिस से दूर होकर अपने जीवन के नए चरण की ओर बढ़ रही हैं। साल 2023 में उनकी दूसरी बेटी का जन्म हुआ था। विम्बलडन में सेरेना पिछला मुकाबला 2022 में खेली थी। उन्हें तब पहले दौर में ही तत्कालीन विश्व नंबर 115 हार्मनी टैन ने पराजित किया था।

सिनर पुरुषों में शीर्ष वरीय
पुरुष एकल वर्ग में मौजूदा चैंपियन और विश्व नंबर एक यानिक सिनर शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं, जबकि महिला वर्ग में एरीना सबालेंका को शीर्ष वरीयता मिली है। विंबलडन की वरीयताएं एटीपी और डब्ल्यूटीए रैंकिंग के आधार पर निर्धारित की जाती हैं। ऑल इंग्लैंड क्लब में सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को सातवीं वरीयता दी गई है। दो बार के चैंपियन और पिछले साल के उपविजेता कार्लोस अल्कारेज कलाई की चोट के कारण इस वर्ष के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। विंबलडन का मुख्य मुकाबला सोमवार से शुरू होगा।