सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Teams Qualified for Round Of 32, Teams Out of FIFA World Cup 2026; How Third-Placed Team Can Advance Explained

Explainer: फीफा विश्वकप में कौन पहुंचा नॉकआउट में, कौन हुआ बाहर? तीसरे स्थान वाली टीमों का पूरा गणित समझिए

Fri, 26 Jun 2026 02:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Jun 2026 02:01 PM IST
सार

48 टीमों वाले फीफा विश्व कप 2026 में पहली बार तीसरे स्थान पर रहने वाली आठ सर्वश्रेष्ठ टीमें भी नॉकआउट में पहुंच रही हैं। ऐसे में ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबलों के बीच क्वालिफिकेशन का गणित काफी रोमांचक हो गया है। जानिए कौन पहुंच चुका है, कौन बाहर हो गया और आगे का पूरा समीकरण।

विज्ञापन
Teams Qualified for Round Of 32, Teams Out of FIFA World Cup 2026; How Third-Placed Team Can Advance Explained
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : Twitter

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 इतिहास का पहला ऐसा विश्वकप है जिसमें 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले जहां टूर्नामेंट में 32 टीमें खेलती थीं और आठ ग्रुप होते थे, वहीं अब 12 ग्रुप बनाए गए हैं। इस बदलाव के साथ सबसे बड़ा बदलाव नॉकआउट में पहुंचने के नियमों में भी हुआ है।

विज्ञापन


अब केवल ग्रुप विजेता और उपविजेता ही अगले दौर में नहीं जाएंगे, बल्कि 12 ग्रुपों में तीसरे स्थान पर रहने वाली आठ सर्वश्रेष्ठ टीमें भी राउंड ऑफ 32 का टिकट हासिल करेंगी। यही वजह है कि ग्रुप चरण के अंतिम दौर तक कई टीमों की उम्मीदें बरकरार हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं पूरा गणित।

विज्ञापन

Teams Qualified for Round Of 32, Teams Out of FIFA World Cup 2026; How Third-Placed Team Can Advance Explained
फीफा विश्वकप 2026 के मैदान - फोटो : Twitter

सबसे पहले समझिए नया फॉर्मेट
48 टीमों को 12 ग्रुप (A से L) में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में चार-चार टीमें हैं और हर टीम तीन मुकाबले खेलती है। ग्रुप चरण समाप्त होने के बाद कुल 32 टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी।

इन 32 टीमों का चयन इस तरह होगा-
 

  • 12 ग्रुप विजेता
  • 12 ग्रुप उपविजेता
  • तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें


यानी तीसरे स्थान पर रहने वाली सभी 12 टीमें आगे नहीं जाएंगी। इनमें से सिर्फ आठ टीमों को जगह मिलेगी, जबकि चार टीमों का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

Teams Qualified for Round Of 32, Teams Out of FIFA World Cup 2026; How Third-Placed Team Can Advance Explained
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : ANI

फीफा विश्वकप 2026 में बने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स
 

  • फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नाम शुक्रवार को दो ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो गई है। विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा गोल होने का रिकॉर्ड फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बन गया है।
  • यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड ग्रुप डी में अमेरिका और तुर्किये के बीच खेले गए मुकाबले में बना। अमेरिका के डिफेंडर ऑस्टिन ट्रस्टी ने मैच की शुरुआत में गोल कर टूर्नामेंट का 173वां गोल दागा।
  • इसके साथ ही 2022 में हुए कतर वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड टूट गया, जहां पूरे टूर्नामेंट के 64 मैचों में कुल 172 गोल लगे। खास बात यह है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 में यह रिकॉर्ड सिर्फ 59 मैचों में बना है।
  • इस मुकाबले में 4 और गोल हुए। तुर्किये ने शानदार वापसी करते हुए अमेरिका को 3-2 से हराया और टूर्नामेंट में कुल गोलों की संख्या 177 तक पहुंच गई। 
  • फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। सिर्फ गोल ही नहीं, दर्शकों के मामले में भी इस वर्ल्ड कप ने नया इतिहास रचा है।
  • अब तक 36 लाख 5 हजार 357 से ज्यादा लोग स्टेडियम पहुंचकर विश्व कप के मुकाबलों का लुत्फ उठा चुके हैं। यह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी टूर्नामेंट के इस चरण तक का सबसे बड़ा दर्शक आंकड़ा है।
  • इससे पहले सबसे ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी का रिकॉर्ड 1994 वर्ल्ड कप में बना था। उस विश्व कप में ग्रुप चरण के अंत तक करीब 35 लाख लोग स्टेडियम पहुंचे थे। हालांकि, फीफा वर्ल्ड कप 2026 ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
  • टूर्नामेंट के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड 17 जून को बना था। उस दिन खेले गए चार ग्रुप मुकाबलों को देखने के लिए 2,81,223 दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे।
  • यह किसी एक दिन में वर्ल्ड कप मैच देखने आने वाले दर्शकों का नया रिकॉर्ड रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड 1994 वर्ल्ड कप में बना था, जब एक दिन में चार मैचों को देखने 2,77,070 लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

Teams Qualified for Round Of 32, Teams Out of FIFA World Cup 2026; How Third-Placed Team Can Advance Explained
एमबाप्पे और हालंद - फोटो : ANI

अब तक कौन-कौन पहुंच चुका है नॉकआउट में?
ग्रुप चरण के अंतिम दौर से पहले कई टीमों ने अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

ग्रुप A

 
  • मेक्सिको
  • दक्षिण अफ्रीका


ग्रुप B

 
  • स्विट्जरलैंड
  • कनाडा
  • बोस्निया और हर्जेगोविना (सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीम)


ग्रुप C

 
  • ब्राजील
  • मोरक्को


ग्रुप D

 
  • अमेरिका
  • ऑस्ट्रेलिया


ग्रुप E

 
  • जर्मनी
  • आइवरी कोस्ट


ग्रुप F

 
  • नीदरलैंड्स
  • जापान
  • स्वीडन (सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीम)


ग्रुप I

 
  • फ्रांस
  • नॉर्वे


ग्रुप J

 
  • अर्जेंटीना


ग्रुप K

 
  • कोलंबिया


अभी भी कई ग्रुपों के नतीजे बाकी हैं, इसलिए नॉकआउट की तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है।

Teams Qualified for Round Of 32, Teams Out of FIFA World Cup 2026; How Third-Placed Team Can Advance Explained
इक्वाडोर बनाम जर्मनी - फोटो : ANI

कौन-कौन सी टीमें हो चुकी हैं बाहर?
अब तक आठ टीमों का विश्व कप अभियान समाप्त हो चुका है-
 

  • कतर (ग्रुप B)
  • हैती (ग्रुप C)
  • तुर्किये (ग्रुप D)
  • ट्यूनीशिया (ग्रुप F)
  • जॉर्डन (ग्रुप J)
  • पनामा (ग्रुप L)
  • चेकिया (ग्रुप A)
  • कुरासाओ (ग्रुप E)

Teams Qualified for Round Of 32, Teams Out of FIFA World Cup 2026; How Third-Placed Team Can Advance Explained
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : ANI

इस बार टाई होने पर क्या बदला है?
फीफा ने इस विश्व कप में एक बड़ा बदलाव किया है। यदि दो टीमें बराबर अंकों पर रहती हैं, तो पहले उनके बीच खेले गए मुकाबले (हेड-टू-हेड) को देखा जाएगा। क्रम इस प्रकार रहेगा-

पहला स्टेप
 

  • सबसे ज्यादा अंक
  • हेड-टू-हेड गोल अंतर
  • हेड-टू-हेड गोल


अगर फिर भी फैसला नहीं होता तो-

दूसरा स्टेप
 

  • पूरे ग्रुप का गोल अंतर
  • पूरे ग्रुप में किए गए गोल
  • फेयर-प्ले रिकॉर्ड


अगर इसके बाद भी बराबरी रहती है तो-

तीसरा स्टेप

  • फीफा विश्व रैंकिंग


यानी इस बार गोल अंतर से पहले आपसी मुकाबले का रिकॉर्ड ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। हालांकि, अब तक इसकी जरूरत पड़ी नहीं है।

Teams Qualified for Round Of 32, Teams Out of FIFA World Cup 2026; How Third-Placed Team Can Advance Explained
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : ANI

सबसे दिलचस्प है तीसरे स्थान की रेस
विश्व कप 2026 की सबसे बड़ी खासियत यही है। पहले तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम सीधे बाहर हो जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अगर कोई टीम अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहती है, तब भी उसके पास अगले दौर में पहुंचने का मौका रहेगा। हालांकि इसके लिए उसे बाकी ग्रुपों की तीसरे स्थान वाली टीमों से बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

अब तक किन तीसरे स्थान वाली टीमों ने जगह पक्की कर ली?
अब तक तीन टीमें तीसरे स्थान पर रहते हुए भी नॉकआउट में पहुंच चुकी हैं-
 

  • बोस्निया और हर्जेगोविना
  • स्वीडन
  • इक्वाडोर


इक्वाडोर ने जर्मनी जैसी मजबूत टीम को हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की और अगले दौर में जगह बना ली।

Teams Qualified for Round Of 32, Teams Out of FIFA World Cup 2026; How Third-Placed Team Can Advance Explained
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : ANI

तीसरे स्थान वाली टीमों की रैंकिंग कैसे तय होगी?
अगर कई टीमें तीसरे स्थान पर रहती हैं, तो फीफा इन मानकों के आधार पर रैंकिंग तय करेगा-
 

  1. सबसे ज्यादा अंक
  2. गोल अंतर
  3. सबसे ज्यादा गोल
  4. फेयर प्ले रिकॉर्ड (यलो और रेड कार्ड)
  5. फीफा विश्व रैंकिंग


यानी सिर्फ अंक ही काफी नहीं होंगे। गोल अंतर और फेयर-प्ले भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Teams Qualified for Round Of 32, Teams Out of FIFA World Cup 2026; How Third-Placed Team Can Advance Explained
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : FIFA.COM

कितने अंक सुरक्षित माने जा रहे हैं?
हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई तय सीमा नहीं है, लेकिन मौजूदा स्थिति के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है-

4 अंक
लगभग तय माना जा रहा है कि ऐसी टीम नॉकआउट में पहुंच जाएगी। हालांकि, पराग्वे इसमें एक्सेप्शन है। उसे इंतजार करना पड़ रहा है क्योंकि उसका गोल अंतर वाला आंकड़ा ज्यादा है।3 अंक
उम्मीद बनी रहेगी, लेकिन गोल अंतर बहुत अहम होगा। अभी तक फिलहाल कोई भी तीन अंक वाली टीम क्वालिफाई नहीं कर सकी है।

2 या उससे कम अंक
ऐसी स्थिति में अगले दौर में पहुंचना लगभग असंभव माना जा रहा है।

Teams Qualified for Round Of 32, Teams Out of FIFA World Cup 2026; How Third-Placed Team Can Advance Explained
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : FIFA.COM

तीसरे स्थान पर मौजूद टीमों का हाल

टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल अंतर
(+/-)
अंक स्थिति
स्वीडन 3 1 1 1 0 4 क्वालिफाई
इक्वाडोर 3 1 1 1 0 4 क्वालिफाई
बोस्निया और हर्जेगोविना 3 1 1 1 -1 4 क्वालिफाई
पराग्वे 3 1 1 1 -2 4 इंतजार
क्रोएशिया 2 1 0 1 -1 3 अभी मैच बाकी
दक्षिण कोरिया 3 1 0 2 -1 3 इंतजार
अल्जीरिया 2 1 0 1 -2 3 अभी मैच बाकी
स्कॉटलैंड 3 1 0 2 -3 3 इंतजार
केप वर्डे 2 0 2 0 0 2 अभी मैच बाकी
बेल्जियम 2 0 2 0 0 2 अभी मैच बाकी
कांगो डीआर 2 0 1 1 -1 1 अभी मैच बाकी
सेनेगल 2 0 0 2 -3 0 अभी मैच बाकी

Teams Qualified for Round Of 32, Teams Out of FIFA World Cup 2026; How Third-Placed Team Can Advance Explained
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : FIFA.COM
फीफा विश्वकप 2026 में सबसे ज्यादा गोल
खिलाड़ी टीम और पोजीशन गोल असिस्ट मैदान पर
बिताए मिनट
लियोनल मेसी  अर्जेंटीना/ फॉरवर्ड 5 0 187
विनीशियस जूनियर ब्राजील/ फॉरवर्ड 4 1 293
किलियन एमबाप्पे फ्रांस/ फॉरवर्ड 4 0 199
एरलिंग हालंद नॉर्वे/ फॉरवर्ड 4 0 207

Teams Qualified for Round Of 32, Teams Out of FIFA World Cup 2026; How Third-Placed Team Can Advance Explained
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : FIFA.COM

नॉकआउट कब से शुरू होगा?
ग्रुप चरण 27 जून तक चलेगा। इसके बाद कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा-

  • राउंड ऑफ 32: 28 जून से 3 जुलाई
  • राउंड ऑफ 16: 4 से 7 जुलाई
  • क्वार्टर फाइनल: 9 से 11 जुलाई
  • सेमीफाइनल: 14 और 15 जुलाई
  • तीसरे स्थान का मुकाबला: 18 जुलाई
  • फाइनल: 19 जुलाई

Teams Qualified for Round Of 32, Teams Out of FIFA World Cup 2026; How Third-Placed Team Can Advance Explained
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : FIFA.COM
क्यों खास है यह नया फॉर्मेट?
48 टीमों के इस विश्व कप ने ग्रुप चरण को पहले से कहीं अधिक रोमांचक बना दिया है। पहले जहां कई टीमें दो मैच हारने के बाद लगभग बाहर हो जाती थीं, वहीं अब तीसरे स्थान पर रहते हुए भी नॉकआउट का रास्ता खुला है। इसी वजह से आखिरी ग्रुप मैच तक लगभग हर गोल, हर अंक और हर कार्ड का महत्व बढ़ गया है। यही कारण है कि विश्व कप 2026 का ग्रुप चरण पिछले सभी संस्करणों की तुलना में कहीं अधिक रोमांचक और प्रतिस्पर्धी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed