{"_id":"6a3e646bd9cb48a15203d0a5","slug":"issf-junior-world-championships-2026-india-finishes-on-top-with-24-medals-including-7-gold-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ISSF Junior World Championships: भारतीय निशानेबाजों ने किया दमदार प्रदर्शन, सात स्वर्ण सहित जीते 24 पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
ISSF Junior World Championships: भारतीय निशानेबाजों ने किया दमदार प्रदर्शन, सात स्वर्ण सहित जीते 24 पदक
Fri, 26 Jun 2026 05:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 26 Jun 2026 05:07 PM IST
सार
भारतीय युवा निशानेबाजों ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने इस टूर्नामेंट में सात स्वर्ण पदक सहित कुल 24 पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदक अपने नाम किए। जर्मनी के सुहल में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत ने सात स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक अपने नाम किए। भारत के अभियान की शुरुआत जबरदस्त रही। सेजल कांबले ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला जूनियर इवेंट में व्यक्तिगत स्वर्ण जीता, जबकि हिमांशी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसके बाद सेजल कांबले, वंशिका चौधरी और नव्या बिश्नोई की तिकड़ी ने इसी इवेंट के टीम मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियनशिप में भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
तालिका में शीर्ष पर स्थिति की मजबूत
समीर ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष जूनियर इवेंट में गोल्ड मेडल जीता, जबकि रोहित कन्यान 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन पुरुष जूनियर प्रतियोगिता में विजेता बने। प्राची गायकवाड़ ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन महिला जूनियर इवेंट में रजत पदक जीता। इनके अलावा भारत ने लगातार अच्छा टीम प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष जूनियर टीम और 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष जूनियर टीम इवेंट में कांस्य पदक हासिल किए।
अन्वी राठौड़ ने 10 मीटर एयर राइफल महिला जूनियर इवेंट में कांस्य पदक पर निशाना साधा, जिसके बाद प्रीतम केंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल पुरुष जूनियर इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत ने 25 मीटर पिस्टल महिला जूनियर टीम और 25 मीटर पिस्टल पुरुष जूनियर टीम इवेंट में भी कांस्य पदक जीते और तालिका में शीर्ष स्थिति को और मजबूत किया।
10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष जूनियर वर्ग में शिवा नरवाल ने रजत और युग प्रताप सिंह राठौड़ ने कांस्य पदक जीतकर शानदार डबल-पोडियम फिनिश हासिल किया। इसके बाद नरवाल ने संदीप बिश्नोई और चिराग शर्मा के साथ मिलकर टीम इवेंट में रजत पदक जीता, जिसके बाद वंशिका चौधरी के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में एक और रजत पदक हासिल किया।

अभिनव ने जीता स्वर्ण
भारत का सबसे मजबूत प्रदर्शन चैंपियनशिप के आखिरी दौर में देखने को मिला। अभिनव देशवाल ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल पुरुष जूनियर इवेंट में स्वर्ण पदक जीता, जबकि शाम्भवी श्रवण क्षीरसागर और अभिनव शॉ ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम जूनियर मुकाबले में स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत ने अभिनव देशवाल, जतिन और अभिनव चौधरी के जरिए 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल पुरुष जूनियर टीम इवेंट में भी सिल्वर मेडल जीता। 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल महिला जूनियर इवेंट में, शौर्य दिलीप भार्ने ने सिल्वर मेडल जीता और रिया दुग्गल ने कांस्य पदक हासिल किया।
मुकाबले के आखिरी दिन राज चंद्रा ने 50 मीटर पिस्टल पुरुष जूनियर इवेंट में कांस्य पदक पर निशाना साधा, जबकि योगेश कुमार, प्रतीक और अभिनव चौधरी ने मिलकर टीम इवेंट में रजत पदक जीता। ऐश्वर्या रविचंद्र बालेहोसुर ने 50 मीटर पिस्टल महिला जूनियर इवेंट में कड़े मुकाबले के बाद इंडिविजुअल सिल्वर मेडल जीतकर इस शानदार अभियान का समापन किया।