पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chennai POCSO case registered against Kannagi Nagar kabaddi coach Raju over Molestation allegations

Chennai: कबड्डी कोच पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, नाबालिग खिलाड़ी ने लगाया यौन शोषण का आरोप; आरोपी फरार

Fri, 26 Jun 2026 04:10 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 26 Jun 2026 04:10 PM IST
सार

चेन्नई के कन्नागी नगर में एक कबड्डी कोच राजू के खिलाफ 17 वर्षीय नाबालिग खिलाड़ी से यौन उत्पीड़न के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी कोच फिलहाल फरार है।

विज्ञापन
Chennai POCSO case registered against Kannagi Nagar kabaddi coach Raju over Molestation allegations
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेन्नई के कन्नागी नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कबड्डी कोच राजू के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कबड्डी कोच राजू पर यह मामला बाल यौन अपराध संरक्षण (POCSO) एक्ट यानी पोक्सो कानून के तहत दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ट्रेनिंग के दौरान डरा-धमकाकर करता था प्रताड़ित
दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कोच राजू ने एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को डराया-धमकाया और फिर उसके साथ कथित यौन उत्पीड़न की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपने बयान में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अभ्यास सत्र के दौरान भी उसे बार-बार यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता था।

विज्ञापन

करियर बर्बाद करने की देता था धमकी
पीड़िता ने अपनी शिकायत में साफ तौर पर कहा है कि कोच राजू उसे लगातार धमकी देता था कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी या सहयोग नहीं किया, तो वह उसे न तो ट्रेनिंग करने देगा और न ही खेल की दुनिया में आगे बढ़ने देगा।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी कोच की तलाश जारी
नाबालिग खिलाड़ी द्वारा दर्ज कराई गई इस गंभीर शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी कोच राजू फिलहाल फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed